NewsSocial

मोहम्मद कैफ ने की रोहित और द्रविड़ की तारीफ तो ट्विटर यूजर्स ने किया ट्रोल

Share The Post

भारतीय क्रिकेट टीम एक के बाद एक बड़ी जीत दर्ज करती जा रही है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 और फिर टेस्ट सीरीज में मिली बेहतरीन जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ द्वारा रोहित की तारीफ किया जाना कैफ के लिए समस्या का सबब बन गया है।

दरअसल, टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की रही है। इसलिए, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। लेकिन, मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिख दिया था जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

Advertisement

रोहित और द्रविड़ की तारीफ से खुश नहीं थे फैंस

गौरतलब है कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका के खिलाफ भी हुए सभी मैचों में जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर देखें तो, इन तीनों ही बड़ी टीमों के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने क्लीन स्वीप किया है।

इस बड़ी जीत के बाद, भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए रोहित शर्मा समेत पूरी टीम इंडिया की तारीफ की है। हालांकि, इस दौरान वह रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की कुछ ज्यादा ही तारीफ कर गए। जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इस कारण उन्हें लगातार ट्रोल किया गया है।

Advertisement

मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा था:

“केएल, रोहित, विहारी, कोहली, अय्यर, पंत, जडेजा, अश्विन, बुमराह, शमी और कई नंबर 11 के विकल्प। अचानक ही सब  अच्छा लगने लगा है। रोहित और द्रविड़ के नेतृत्व में दुनिया को हराने वाली टेस्ट यूनिट तैयार की जा रही है।”

Advertisement

मोहम्मद कैफ का ट्वीट:

Advertisement

मोहम्मद कैफ का यह ट्वीट जैसे ही ट्विटर यूजर्स के सामने आया। उन्होंने कैफ को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। उस ट्वीट के बाद से अब तक कैफ के इस ट्वीट पर कमेंट्स का सिलसिला थमा नहीं है। आइये देखें, ट्विटर पर फैंस ने मोहम्मद कैफ को किस तरह ट्रोल किया है:::

Advertisement

https://twitter.com/Adityakrsaha/status/1503656747931926528?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1503656747931926528%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket%2Ffans-troll-mohammad-kaif%2F

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

https://twitter.com/kohlission/status/1503642819277189122?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1503642819277189122%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket%2Ffans-troll-mohammad-kaif%2F

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button