
इंडियन प्रीमियर लीग के 15 वर्षों के इतिहास में जो नहीं हुआ वह आईपीएल 2022 में हो रहा है। दरअसल, आईपीएल इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि, चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो और आधे मैच हो जाने के बाद भी पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर रहना पड़ा हो। लेकिन, महेंद्र सिंह धोनी द्वारा सीएसके की कमान छोड़कर जडेजा के हाथों में सौंपना शायद धोनी का अब तक का सबसे गलत फैसला था।
हालांकि, एमएस धोनी ने यह सोचते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की कमान छोड़ी होगी कि जब वह कप्तान न हों या आईपीएल का हिस्सा न हों तब फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के लिए कोई न कोई तो पहले से तैयार होना चाहिए। इसके लिए, रवींद्र जडेजा सबसे परफेक्ट प्लेयर थे जिन्हें सीएसके ने मेगा नीलामी से पहले, रिटेन भी किया था।
हालांकि, सीएसके की कमान संभालने के बाद न तो जडेजा की कप्तानी चल रही थी और न ही उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी। वास्तव में, आईपीएल से पहले जडेजा बेहतरीन फॉर्म में थे उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा था। चाहे टेस्ट हो, वनडे हो या टी20 ऐसा लग रहा था जडेजा अपने करियर के पीक पर हैं। लेकिन, आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी उनके हाथों में आने के बाद वह पूरी तरह फ्लॉफ नजर आए।
आईपीएल 2022 से दो दिन पहले धोनी ने छोड़ी थी सीएसके की कप्तानी
वास्तव में, आईपीएल 2022 से ठीक पहले जब एसएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लेते हुए रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाने का ऐलान किया था तब फैंस का एक खेमा यह चाहता था कि धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते रहें। जबकि कुछ फैंस यह जानते थे कि धोनी के लिए आईपीएल 2022 आख़िरी सीजन हो सकता है या वह एक और सीजन खेल सकते हैं। ऐसे में धोनी एक बेहतरीन कप्तान तैयार करते हुए आईपीएल को अलविदा कहेंगे।
हालांकि, अब चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस और महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने लगातार हार के बाद अपने खेल पर फोकस करने के उद्देश्य से कप्तानी छोड़ने का फ़ैसला करते हुए महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी वापस लेने का अनुरोध किया था। जिसे अब एमएस धोनी ने स्वीकार कर लिया है।
Jadeja to handover CSK captaincy back to MS Dhoni:Ravindra Jadeja has decided to relinquish captaincy to focus and concentrate more on his game & has requested MS Dhoni to lead CSK. MS Dhoni has accepted to lead CSK in the larger interest & to allow Jadeja to focus on his game.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 30, 2022
Advertisement
यानी अब एक बार फिर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। चूंकि, थाला एक बार फिर बतौर कप्तान वापस आ गए हैं इसलिए फैंस बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, इस पर ट्विटर यूजर्स की कैसी प्रतिक्रिया रही है::::
दूसरा धोनी मिलना मुश्किल ही नही नामुमकिन है। @msdhoni @imjadeja #MSDhoni𓃵
— Rajiv (@Rajlko) April 30, 2022
Advertisement
-सोनिया के बाद राहुल। राहुल के बाद सोनिया
-धोनी के बाद जडेजा। जडेजा के बाद धोनीAdvertisement— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) April 30, 2022
Advertisement
दूर दूर तक धोनी के अलावा कुछ नही है
Advertisement— Kuptaan 🇮🇳 (@Kuptaan) April 30, 2022
कप्तानी का दबाव हर कोई सहन कर ले कदाचित सम्भव नही, शांत दिमाग, प्रेषर हैंडल करने की क्षमता, दबाव में निर्णय लेने की काबिलियत यही एक कप्तान के अंदर की खूबी होती है, इसलिए शायद धोनी महान कप्तान है https://t.co/58XdGObDwE
Advertisement— क़ाफ़िया (@Rajrrsingh) April 30, 2022
लगता है #CSK वाले धोनी को कभी रिटायर नही होने देंगे. भीष्म पितामह जैसे बाणों की शय्या पर लेटा होगा तब भी उसी को बोलेंगे 'तातश्री उठिए, टॉस का समय हो गया है"
— Kuptaan 🇮🇳 (@Kuptaan) April 30, 2022
Advertisement
https://twitter.com/tumhari_gauri/status/1520408346876346368?t=Ixy9ASoPebmsKLWiqZGU1w&s=19
मुझे तो पहले ही पता था जड्डू के बस की बात नहीं कप्तानी ,
रविंद्र जडेजा ने धोनी को वापस सौंपी CSK की कप्तानी, CSK का बड़ा ऐलान ।#IPL2022 #ravindrajadeja #Dhoni #CSK𓃬 @dixitadarsh1 @Zee_sandeep— VIJAY PANDEY (Zee Media) (@vijay20pandey) April 30, 2022
Advertisement
उठो अनारकली धोनी फिर से कप्तान बन गया है pic.twitter.com/C26q1M1KUn
Advertisement— Bajey (@worstsledger) April 30, 2022
The feeling we're all going to experience seeing Dhoni lead CSK again might seem like deja vu, but it's in fact Jadeja vu 😛 #CSK𓃬 #IPL2022
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 30, 2022
Advertisement