News

जानिए, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले धोनी पर क्यों चिल्लाए थे रवि शास्त्री

Share The Post

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फुटबॉल प्रेम जग जाहिर है। यह कर कोई जानता है कि, क्रिकेट से पहले धोनी फुटबॉल ही खेलते थे। हालांकि, फुटबॉल के कारण ही एक बार उन पर तत्कालीन मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बहुत जोर से चिल्लाया था।

Advertisement

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थी। इस दौरान टॉस से ठीक पहले धोनी फुटबॉल खेल रहे थे, जहाँ ओस की वजह से वह मैदान पर फिसल गए थे।

Advertisement

एमएस धोनी जैसे ही फिसले रवि शास्त्री को लगा कि फुटबॉल खेलते हुए धोनी कहीं चोटिल न हो गए हों क्योंकि यदि उस समय उन्हें चोट लगती तो वह उस बेहद महत्वपूर्ण मैच से बाहर हो सकते थे। इसलिए, धोनी को फिसलते हुए देखने के बाद, रवि शास्त्री ने गुस्से में आते हुए धोनी पर चिल्लाना शुरू कर दिया था।

इस घटना को याद करते हुए, शास्त्री ने कहा है कि, “मैंने अपनी लाइफ में इस तरह कभी नहीं चिल्लाया। ‘खेलना बंद करो।’ दरअसल, आप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने मुख्य खिलाड़ी को कभी भी खोना नहीं चाहते। लेकिन धोनी के लिए फुटबॉल छोड़ना असंभव है।”

Advertisement

शास्त्री ने आगे यह भी कहा है कि, ”धोनी को फुटबॉल से बहुत प्यार है लेकिन फुटबॉल लिए उनके जुनून ने हम लोगों को  चिंतित कर दिया था क्योंकि हमें लगा कि धोनी को चोट लग सकती थी।”

धोनी की फुटबॉल खेलने की गति आपको डरा सकती है: रवि शास्त्री

स्टार स्पोर्ट्स पर इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए रवि शास्त्री ने यह भी कहा है कि, “वह (धोनी) फुटबॉल को प्यार करते हैं। और जिस तेज गति के साथ वह खेलते हैं, वह आपको बाहर से डरा सकता है।”

Advertisement

वास्तव में, महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही फुटबॉल के फैन रहे हैं। यह हर कोई जानता है कि, क्रिकेट खेलने से पहले वह फुटबॉल खेलते थे। उनकी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी यह दिखाया गया है कि वह एक अच्छे गोलकीपर थे।

लेकिन, उनके स्कूल टीचर ने जब यह देखा तो स्कूल की क्रिकेट टीम के लिए विकेट कीपिंग करने के लिए कहा था। और, उसके बाद से ही वह क्रिकेट की ओर आगे बढ़ गए और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर में अपना नाम बनाया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button