
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवोन कॉनवे को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने इस सीजन में चेन्नई के लिए 7 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 145.66 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले है।
वहीं आईपीएल 2022 में मैच नंबर 33 चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाये। धोनी ने अंत में 13 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। इस पारी से धोनी ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें बेस्ट फिनिशर कहा जाता हैं।
अब इस पर उनकी टीम के साथ में डेवोन कॉनवे ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कि है जो उस समय अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड किम वॉटसन से शादी करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में थे। जानिये कॉनवे ने क्या कहा:
“धोनी क्लास है, मैं वास्तव में चाहता था कि मैं डगआउट में होता जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई को जीत दिलवाई, धोनी मैजिक का अनुभव करने के लिए, मैं दक्षिण अफ्रीका से उस मैच के दौरान हर रन के लिए उत्साहित था, मैं उस दिन को कभी नहीं भूलने वाला हूँ ।”
डेवोन कॉनवे आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में खेले
जब सीजन की शुरुआत हुई तो कॉनवे थोड़ा निराश हुए क्योंकि उनके आने के बाद धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। वह उनके अंडर में खेलना चाहते थे लेकिन सीजन के दूसरे फेज में उनकी इच्छा पूरी हो गई क्योंकि धोनी ने टीम की कप्तानी दोबारा संभाली।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो डिफेंडिंग चैंपियन ने इस सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 जीते और 10 हारे और वो पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर थे।