NewsStats

आईपीएल इतिहास में महेन्द्र सिंह धोनी को सबसे अधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता के पीछे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सबसे बड़ा योगदान है। इतना ही नही, पहले सीजन से लेकर अब तक आईपीएल की लोकप्रियता बकरार रखने में भी धोनी ने अहम भूमिका निभाई है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 211 मैचों में 40.25 के औसत और 136.64 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4669 रन बनाए हैं। इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी कौशल का हर कोई मुरीद है। विकेट के पीछे से गेंदबाजों को निर्देश देना हो या फिर बात डीआरएस की हो हर जगह महेंद्र सिंह धोनी अपना कमाल दिखाते रहे हैं।

Advertisement

मध्यक्रम के सबसे शानदार बल्लेबाज और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी बात रही है। आइये एक नजर डालते हैं, उन गेंदबाजों पर जिन्होंने आईपीएल इतिहास में महेन्द्र सिंह धोनी को सबसे अधिक बार आउट किया है।

1. जहीर खान

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने आईपीएल करियर में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे अधिक बार आउट किया है। जहीर खान ने आईपीएल में कुल 100 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 102 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में कैच आउट होना सबसे आम बात रही है। इस खेल में कोई भी खिलाड़ी बड़े शॉट्स के लिए जाते हुए हर बार सफलता प्राप्त नही कर सकता और कई बार बाउंड्री से पहले ही कैच आउट हो जाता है। जहीर ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुल 13 मैच खेले हैं जिनमें से उन्होंने धोनी को भी 7 बार आउट किया है जिनमें से सातों बार ही धोनी कैच आउट हुए हैं।

2. प्रज्ञान ओझा

प्रज्ञान ओझा आईपीएल की शुरुआत में बेहद खतरनाक गेंदबाज थे। वास्तव में आईपीएल के दूसरे सीजन (साल 2009) में जब डेकन्न चार्जर्स सीजन की विजेता रही थी तब उसमें प्रज्ञान ओझा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रज्ञान ओझा ने अपने आईपीएल करियर में कुल 92 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 89 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर स्पिनर्स को अच्छा खेलते हुए देखे जाते हैं लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा के विरुद्ध वे संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। यही कारण है कि प्रज्ञान ओझा ने धोनी को 6 बार आउट किया है। ओझा की गेंदों पर धोनी 4 बार कैच आउट जबकि 1 बार बोल्ड और एक बार स्टम्पिंग का शिकार हुए हैं।

जहीर खान और प्रज्ञान ओझा के अलावा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और शेन वाटसन ने धोनी को सर्वाधिक तीन बार आउट किया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले बुमराज ने अब तक 99 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 7.39 की लाजवाब इकॉनमी से 115 विकेट प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल के 171 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 63 सफलताएं हासिल हुईं हैं। शेन वाटसन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल के 145 मैचों में 7.93 की इकॉनमी के साथ 92 विकेट हासिल किए हैं।

शेन वॉटसन तो आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड के पास आईपीएल के इस सीजन में धोनी को आउट करने के साथ ही अपने आंकड़ों को सुधारने का मौका है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button