NewsSocial

ट्विटर यूजर ने वीडियो ट्वीट कर बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को क्यों कहा जाता है ग्लोबल स्टार..

Share The Post

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के 14वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वह अब भी आईपीएल में खेल रहे हैं। हालांकि, लंबे समय से उन्होंने कोई बड़ी पारी नही खेली है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।

एमएस धोनी न केवल सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, बल्कि वह क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने उनके नेतृत्व में कई बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। यहां तक ​​कि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उनकी कप्तानी में काफी सफलता हासिल की है।

Advertisement

हालाँकि धोनी फिलहाल बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, फिर भी उनकी अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

कई लोग ऐसा मानते हैं कि एमएस धोनी के केवल भारत मे ही प्रशंसक हैं। हालांकि यह सच नहीं है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के विदेशों में भी लाखों प्रशंसक हैं। हाल ही में, एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने ट्विटर पर एक संकलन वीडियो थ्रेड ट्वीट किया है। जिसमें, दिखाया गया है कि, जब महेन्द्र सिंह धोनी अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करने जा रहे थे तब भारी संख्या में उपस्थित उनके फैंस उनका चियर्स अप कर रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, जिसमें मेलबर्न, ओल्ड ट्रैफर्ड, श्रीलंका, ऑकलैंड, नेपाल, पाकिस्तान और दुनिया भर के अन्य हिस्सों के फैंस की प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।यहाँ तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ पूरा ट्वीट थ्रेड उपलब्ध है। जिससे पता चलता है कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ग्लोबल स्टार हैं:

https://twitter.com/MSDevoteee/status/1444205594785636354?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444205594785636354%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-a-twitter-user-shares-video-proving-ms-dhoni-is-global-star%2F

Advertisement

https://twitter.com/MSDevoteee/status/1444206113268793346?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444206113268793346%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-a-twitter-user-shares-video-proving-ms-dhoni-is-global-star%2F

https://twitter.com/MSDevoteee/status/1444206563091116034?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444206563091116034%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-a-twitter-user-shares-video-proving-ms-dhoni-is-global-star%2F

Advertisement

https://twitter.com/MSDevoteee/status/1444207177942519814?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444207177942519814%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-a-twitter-user-shares-video-proving-ms-dhoni-is-global-star%2F

https://twitter.com/MSDevoteee/status/1444207177942519814?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444207177942519814%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-a-twitter-user-shares-video-proving-ms-dhoni-is-global-star%2F

Advertisement

https://twitter.com/MSDevoteee/status/1444208200312504320?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444208200312504320%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-a-twitter-user-shares-video-proving-ms-dhoni-is-global-star%2F

https://twitter.com/MSDevoteee/status/1444208674122043392?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444208674122043392%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-a-twitter-user-shares-video-proving-ms-dhoni-is-global-star%2F

Advertisement

गौरतलब है कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उनके संन्यास के साथ ही एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि, एमएस धोनी आईपीएल में अपने करियर का आखिरी मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। साथ ही इस बात की भी सबसे अधिक संभावना है कि वह टीम चेन्नई सुपर किंग्स ही होगी।

धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी आईपीएल के आने वाले सीजन में भी खेलना जारी रखें।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button