IPLNews

कैलिफोर्निया के 9 वर्षीय ‘दोस्त’ ने एमएस धोनी को लिखा एक प्यारा सा लैटर

Share The Post

एम एस धोनी को उनकी अचीवमेंट और क्रिकेट एबिलिटीज के अलावा उनके विनम्र स्वभाव के लिए पहचाना जाता हैं। धोनी ने करीब दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन 40 वर्षीय इस खिलाड़ी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

हाल ही में, धोनी ने अपने प्रबल विरोधी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 गेंदों पर 28* रन की नाबाद पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की अंतिम चार गेंदों में 16 रन बनाकर सीएसके की जीत पर मुहर लगा दी। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में तीन चौके और एक छक्का भी लगाया था।

Advertisement

इसके लिए धोनी की काफी तारीफ हुई थी लेकिन इन सबसे बढ़कर, सीएसके के कप्तान को अब तक का सबसे प्यारा पुरस्कार मिला है जो एक एथलीट कभी हासिल करेगा।

धोनी को कैलिफोर्निया के अर्जुन कृष्णा नाम के एक 9 साल के लड़के का हाथ से लिखा हुआ एक लैटर मिला। ऐसा लगता है कि लैटर 29 अप्रैल को लिखा गया है और अर्जुन ने उसमें धोनी की जमकर तारीफ की है।

Advertisement

लैटर में अर्जुन कहते हैं कि जब सीएसके ने आईपीएल 2021 जीता, तो वह पांच मिनट तक कूदते रहे थे! “मेरे पिताजी क्रिकेट बे के लिए खेलते हैं। उनकी टीम को कैलिफोर्निया सुपर किंग्स कहा जाता हैं। गो सीएसके,”अर्जुन ने कहा कि उनके टीम और आपकी टीम में ‘सीएसके’ समान है। उन्होंने “योर फ्रेंड” के रूप में साइन करके लैटर को खत्म किया।

कहा जा रहा है कि लैटर की तस्वीर अर्जुन की मां द्वारा ट्वीट की गई थी और उनके पिता ने ट्विटर के माध्यम से इसे रीट्वीट किया था। कैप्शन में लिखा है, “एक सच्चे 9 साल के फैन का थाला को लैटर!”

Advertisement

सीएसके का अगला मुकाबला गुरुवार को प्रबल विरोधी मुंबई इंडियंस से होगा

महेंद्र सिंह धोनी निश्चित रूप से आईपीएल 2022 में खेलने वाले सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और चेन्नई टीम को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि धोनी सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button