
आईपीएल 2022 के 67वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टेबल टॉपर्स गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मैथ्यू वेड ने खराब अंपायरिंग के कारण अपना विकेट गंवा दिया।
ग्लेन मैक्सवेल द्वारा फेंके गए पावरप्ले के अंतिम ओवर के दौरान, एक डिलीवरी वेड के बल्ले से लगी और फिर उनके पैड पर जा लगी। फील्डिंग टीम ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसे मैदानी अंपायर ने आउट दे दिया। वेड ने तुरंत डीआरएस ले लिया की क्योंकि उन्हें पता था कि गेंद पहले बल्ले पर लगी है।
आश्चर्यजनक रूप से हालांकि तीसरे अंपायर ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया क्योंकि अल्ट्रा-एज ने बल्ले और गेंद के बीच कोई कनेक्शन नहीं दिखाया। जैसी कि उम्मीद थी, वेड इस रिजल्ट से नाखुश थे। वेड लय में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इस मैच में 13 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली थी।
ड्रेसिंग रूम में लौटते समय विराट कोहली ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वेड ने ड्रेसिंग रूम में जाकर अपना बल्ला और हेलमेट फेंक कर अपनी निराशा जाहिर की। वेड को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 2.40 करोड़ में
मैथ्यू वेड के विवादास्पद तरीके से आउट हो जानें के बाद फैंस ट्विटर पर अपने रिएक्शन दे रहे है
Wade is NOT happy 😃 pic.twitter.com/XDDtFVX0HR
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) May 19, 2022
Advertisement
Matthew Wade isn't happy with Umpire's decision..#IPL2022 #RCBvGT pic.twitter.com/F2KNXV2ZQ4
Advertisement— RVCJ Media (@RVCJ_FB) May 19, 2022
#RCBvGT
Matthew Wade reaction in dugout 😳 pic.twitter.com/IRaCB0XJqz— Anmol Dixit (@AnmolDi59769126) May 19, 2022
Advertisement
Another failure for Matthew Wade in #IPL2022.
Advertisement📸: Disney+Hotstar pic.twitter.com/w6Bkr5SSRe
— CricTracker (@Cricketracker) May 19, 2022
Advertisement
Matthew Wade smashed that. Even Kohli knew, and obviously gave him a sympathetic pat on that back as he went off. Decision review system got that badly wrong #IPL2022
Advertisement— journalistagendas (@journalistagen1) May 19, 2022
Matthew wade lost his control after poor umpiring #RCBvGT
pic.twitter.com/Fs3yFpxHuT— ' (@ashMSDIAN7) May 19, 2022
Advertisement
Aggressive reaction from Matthew Wade in the dressing room.#GTvRCB #RCBvsGT pic.twitter.com/TVOtIQ3upU
Advertisement— Cricket Addictor (@AbdullahNeaz) May 19, 2022
Matthew wade not out tha shayad
— Dhaval18 (@DhavalBarot1817) May 19, 2022
Advertisement
वेड को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 2.40 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि जिस प्रदर्शन की उम्मीद उनसे की गयी थी वो वैसा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और 116.33 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 133 रन बनाये है। उनका हाईएस्ट स्कोर 30 रन रहा है।
इस मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 18.4 ओवरों में 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।