IPLNews

ट्वीटर यूजर ने ट्वीट करते हुए बताया कि कल के मैच में स्कोरकार्ड ने धोनी को मुंबई का खिलाड़ी बताया

Share The Post

आईपीएल 2022 के 59वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी फ्रेंचाइजी बन गई है। सीएसके को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस बाहर हो गयी थी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरेडिथ ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की और 39 रन पर ही उनके 6 विकेट गिरा दिए थे। वहीं धोनी ने नाबाद 36 रन की पारी खेली जिस वजह से चेन्नई मुंबई को 98 रन का लक्ष्य दे पायी।

Advertisement

जीत के लिए 98 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शुरुआती चार विकेट जल्दी खो दिए थे। हालाँकि, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन और तिलक वर्मा की तिकड़ी ने मुंबई को 5.1 ओवर शेष रहते जीत दिला दी।

वहीं मैच के दौरान एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए बताया कि वानखेड़े स्टेडियम में डिजिटल स्कोरबोर्ड में कुछ गड़बड़ी थी क्योंकि जब टिम डेविड मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी करने आए तो उस पर एमएस धोनी का नाम दिखाई दे रहा था।

Advertisement

Advertisement

मैंने गेंदबाजों से कहा रिजल्ट के बारे में मत सोचो विपक्षी टीम पर दबाव डालो- धोनी

मैच हारने के बाद मेजबान ब्रॉडकास्टर्स के साथ बात करते हुए, धोनी ने कहा कि 97 रन का कुल स्कोर कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा:

“मुझे नहीं लगता कि विकेट कैसा भी हो, यह काफी है। 130 से नीचे की किसी भी चीज का बचाव करना मुश्किल होता हैं लेकिन मैंने अपने गेंदबाजों से कहा रिजल्ट के बारे में मत सोचो विपक्षी टीम पर दबाव बनाओ। मुझे लगा कि दोनों तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि इस तरह का खेल वास्तव में उनकी मदद करता हैं।”

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले है जिनमें से टीम को 4 में जीत और 8 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन का प्रदर्शन इस सीजन में ऐसा रहेगा किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button