IPLNewsStats

ये आंकड़े बताते हैं आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े फिनिशर हैं महेंद्र सिंह धोनी

Share The Post

साल 2007 में हुए आईसीसी टी20 विश्वकप की अपार सफलता को देखते हुए बीसीसीआई ने लीग क्रिकेट कराने का फैसला किया और उसका परिणाम सामने आया इंडियन प्रीमियर लीग में। आईपीएल 2008 से लेकर अब तक आईपीएल के कई लीजेंड प्लेयर्स दिए हैं। लेकिन, एक लीजेंड जो आज भी आईपीएल का हिस्सा हैं वह कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं।

आईपीएल की शुरुआत से ही इसका हिस्सा हैं महेंद्र सिंह धोनी

वास्तव में, आईपीएल 2008 में जब विभिन्न फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने राज्यों के प्लेयर्स को ड्राफ्ट के रूप में पिक कर लिया था। लेकिन, एमएस धोनी को झारखंड से होने और उनके गृह राज्य की कोई टीम न होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा साइन किया गया था।

Advertisement

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वह सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी हैं। आईपीएल के पहले सीजन से आईपीएल 2021 तक बतौर कप्तान खेलने वाले धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले कप्तान की भूमिका त्यागते हुए रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। और, शायद कप्तानी का भार उतरते ही धोनी ने फॉर्म में वापसी कर ली है।

गौरतलब है कि, धोनी ने आईपीएल 2020 में 200 और आईपीएल 2021 में महज 114 रन बनाए थे। जिस वजह से उनकी काफी आलोचना की गई थी। लेकिन, अब तक इस सीजन में खेले दो मैचों में ही धोनी ने दिखा दिया है कि उनमें अब भी दमखम बचा हुआ है।

Advertisement

वास्तव में, धोनी ने आईपीएल 2022 के पहले मैच में 38 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जबकि, आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहे मैच में उन्होंने 6 गेंदों में 16 रनों की नाबाद पारी खेली है। उनकी इस पारी में दो चौके और एक आसमानी छक्का शामिल है।

आज शाम जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पहली ही गेंद पर लाजवाब छक्का जड़ा तब एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया जहाँ तक पहुंचना किसी भी प्लेयर के लिए संभव नजर नहीं आ रहा है, खासतौर से निकट भविष्य में।

Advertisement

डेथ ओवर्स में छक्कों के मामले में सबसे आगे हैं धोनी

दरअसल, महेंद्र सिंह ने अपने आईपीएल करियर में अब 220 छक्के जड़े हैं। हालांकि, छक्कों का यह रिकॉर्ड आज की चर्चा का विषय नहीं है। बल्कि, विषय यह है कि, धोनी ने 16-20 ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 166 छक्के जड़े हैं। जो आईपीएल इतिहास में किसी भी प्लेयर्स द्वारा लगाए गए छक्कों से कहीं अधिक हैं।

इस सूची में धोनी के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का नाम है। जिन्होंने 81 पारियों में 140 छक्के लगाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर, मुंबई इंडियंस के ऑल राउंडर कीरोन पोलार्ड का नाम है, जिन्होंने 120 पारियों में 137 छक्के जड़े हैं। वहीं, चौथे नंबर पर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा का नाम है जिन्होंने 86 पारियों में 90 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button