FeatureIPL

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस में हो सकते हैं ये 2 बड़े बदलाव

Share The Post

आईपीएल 2022 का महासमर शुरू हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस 15वें सीजन के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। सीधे शब्दों में कहें तो यह मैच रोहित शर्मा बनाम ऋषभ पंत था जहाँ पंत की टीम ने रोहित की टीम को 4 विकेटों से पराजित कर इस सीजन की शुरुआत की है।

चूंकि, मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 178 रनों का एक फाइटिंग टोटल दिल्ली को दिया था। और, एक समय मुंबई जीत के करीब भी थी। लेकिन, ललित यादव और अक्षर पटेल की बल्लेबाजी के आगे मुंबई के गेंदबाज पूरी तरह से पस्त नजर आए थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अपने अगले मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है।

Advertisement

आइये देखें, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव कर सकती है:::

1.) डेवाल्ड ब्रेविस:

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से जाना जाता है। इसका कारण यह है कि, ब्रेविस की क्रिकेटिंग स्टाइल पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीकी लीजेंड एबी डिविलियर्स से मिलती जुलती है।

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस फिलहाल अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बेहतरीन प्लेयर हैं और टी20 क्रिकेट में तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में डेवाल्ड ब्रेविस अनमोलप्रीत सिंह की जगह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। क्योंकि, दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में अनमोलप्रीत सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश करते हुए 9 गेंदों में महज 8 रन बनाए थे।

2.) जयदेव उनादकट:

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने जयदेव उनादकट को 1.3 करोड़ रुपए की बोली लगाते हुए साइन किया था। राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुंबई के अगले मैच में जयदेव डेनियल सैम्स की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में डेनियल सैम्स ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 57 रन खर्च किए थे। खासतौर से पारी की 18वें और सबसे महत्त्वपूर्ण ओवर में सैम्स ने ही गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने अक्षर पटेल और ललित यादव के सामने 24 रन खर्च कर दिए थे। यही ओवर इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button