FeatureStats

वो भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने समय से पहले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया

Share The Post

बीते कुछ सालों में भारतीय क्रिकेटरों का क्रिकेट की दुनिया में दबदबा रहा है। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की शीर्ष टी-20 लीग बन भी गई है। इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेट टीम ने खेल के तीनों प्रारूपों में काफी सफलता हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की होड़ आजकल बहुत ज्यादा हो गई है।

इसलिए, हर क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय तक नहीं रह पाता है। भारतीय क्रिकेटरों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी हुए हैं जो दशकों तक खेलते रहे हैं। दूसरी तरफ, कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने उम्र के पड़ाव कप पीछे छोड़ते हुए अपने खेल पर फोकस किया है।आमतौर पर क्रिकेटर35 के बाद की उम्र को ही क्रिकेटर्स संन्यास लेने पर विचार करते हैं।

Advertisement

आज की इस लिस्ट में हम उन पांच लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटरों पर नजर डालेंगे, जिन्होंने उम्मीद से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

1.) उन्मुक्त चंद-

उन्मुक्त चंद साल 2012 में आईसीसी अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारत टीम के कप्तान थे। दुर्भाग्य से, वह कभी भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके। हालांकि, उन्हें राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस जैसी आईपीएल टीमों ने साइन किया था। लेकिन, वह तमाम फ्रेंचाइजी से खेलने के बाद भी वह कुछ खास नही कर सके।

Advertisement

उन्मुक्त चंद बीते कई वर्षों से अपने फॉर्म से जूझते रहे हैं। जिस कारण उन्होंने अंततः 28 वर्ष की उम्र में ही सन्यास का ऐलान कर दिया था। और अब, अमेरिका जाकर वहाँ की माइनर क्रिकेट लीग में शामिल हो गए हैं।

2.) इरफान पठान-

टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले पूर्व भारतीय ऑल राउंडर इरफान पठान अपने समय के दिग्गज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। बाएं हाँथ के इस तेज गेंदबाज ने बल्ले और गेंद दोनों ने से ही जमकर कमाल दिखाया था। लेकिन 35 वर्ष की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Advertisement

हालांकि, वह भी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ और लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन उनके सन्यास ने कई लोगों को चौंका दिया था। इरफान पठान सन्यास के बाद अब कमेंटेटर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

3.) सुरेश रैना-

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई बार मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रैना ने कुछ अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी भी की है।

Advertisement

हालांकि, रैना ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ संन्यास ले लिया था। तब, वह केवल 33 वर्ष के थे। सुरेश रैना फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

4. सुदीप त्यागी-

सुदीप त्यागी इस सूची में शामिल होने वाले एक और तेज गेंदबाज हैं। सुदीप त्यागी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले और बाद में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू किया।

Advertisement

दुर्भाग्य से, उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अधिक लंबा नहीं हो सका। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 4 वनडे और एक टी-20I में गेंदबाजी की थी। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने नवंबर 2020 में 33 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा की थी।

5.) प्रज्ञान ओझा-

पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा अब एक क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में काम करते हैं। उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में इंडिया लीजेंड्स के लिए भी खेला है।

Advertisement

ओझा कभी देश के बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज माने जाते थे। हालाँकि, उनके गेंदबाजी एक्शन से जुड़े विवाद के कारण उनके करियर पर विराम लग गया।प्रज्ञान ओझा ओझा ने फरवरी 2020 में 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button