
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को टी20 प्रारूप में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता हैं। 2013 में रिकी पोंटिंग से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद, रोहित शर्मा टीम को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनवा चुके हैं।
Advertisement
हालाँकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने इस सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 12 मैच खेले है जिनमें से टीम को 3 में जीत और 9 में हार मिली है। मुंबई पॉइटंस टेबल में सबसे निचले (10वें) स्थान पर है। 15 साल में यह पहली बार है जब पांच बार की चैंपियन आखिरी स्थान पर इस सीजन को खत्म करेगी।
बल्लेबाजी में भी रोहित ने किया है निराश
कप्तानी के अलावा रोहित ने इस सीजन में बल्ले से भी निराश किया है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले है और 125.29 के स्ट्राइक रेट से केवल 209 रन बनाये है। वो इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए है। हालाँकि, मौजूदा सीज़न में खराब प्रदर्शन के बावजूद, रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के अपने साथी डेवाल्ड ब्रेविस के लिए अपने शानदार स्वाभाव से अपने फैंस का दिल जीत लिया है।
मुंबई इंडियंस के लिए एक इंटरव्यू में हिस्सा लेते हुए, रोहित ने विनम्रतापूर्वक 19 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस जो ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर है। उन्हें सेंटर स्टेज पर ले जाने और सेंटर चेयर पर बैठने के लिए कहा।
शर्मा को जवाब देते हुए, ब्रेविस ने रोहित से कहा कि यह उनकी कुर्सी है और वह उस पर नहीं बैठ सकते, लेकिन उन्होंने रिक्वेस्ट किया कि ब्रेविस इस पल का आनंद लें और अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सेंटर की सीट लें। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो यहाँ देखें:
Today's 𝐌𝐈 𝐃𝐚𝐢𝐥𝐲 👇#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians MI TV pic.twitter.com/89l8yDH0KH
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 15, 2022
Advertisement
डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। ब्रेविस ने मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस द्वारा खेले गए 12 मैचों में से छह में हिस्सा लिया और 20.67 की औसत और 155 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए।