IPLNewsSocial

दिल्ली और राजस्थान के बीच हुए मैच के आखिरी ओवर में नो बॉल को लेकर हुए विवाद पर फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘थर्ड अंपायर से क्यों नहीं कराई नो बॉल की जांच’

Share The Post

आईपीएल 2022 में जोस बटलर बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। वह एक के बाद एक बेहतरीन परियां खेलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने पहले मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। और, कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के विरुद्ध उन्होंने एक और शतक जड़ दिया।

बहरहाल, आज के इस लेख में हम एक नजर डालते हैं, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में फील्ड अंपायर द्वारा थर्ड अंपायर को नो-बॉल की जांच के लिए रेफर न करने पर ट्विटर यूजर्स ने कैसी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि, जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ शतक जड़ते हुए इस सीजन का अपना तीसरा शतक जड़ दिया है। मैच में उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी की शुरुआत की और अपने शानदार शॉट्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

इस मैच में, राजस्थान रॉयल्स ने अपने ओपनर जोस बटलर के बेहतरीन शतक और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली के सामने स्कोर बोर्ड पर 222/2 का स्कोर दर्ज करते हुए 223 रनों का टारगेट सेट कर दिया था।

Advertisement

पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने दिल्ली को दिलाई तेज शुरुआत

पहाड़ जैसे लगने वाले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहतरीन रही और ओपनर पृथ्वी शॉ तथा डेविड वार्नर ने तेज शुरुआत की। हालांकि, इसके बाद, ऋषभ पंत ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए दिल्ली को टारगेट के नजदीक ले जाने की कोशिश की।

दिल्ली कैपिटल्स आहिस्ता आहिस्ता टारगेट के निकट पहुंच रही थी। लेकिन, तभी ऋषभ पंत का विकेट गिर गया। जिसके बाद दिल्ली के रन रेट पर लगाम लग गई। और,अंतिम दो ओवर्स में जीत के लिए 36 रनों की जरूरत थी। निश्चित तौर पर यह टारगेट बड़ा था। लेकिन, रोवमैन पॉवेल के होते हुए यह टारगेट आसान लग रहा था।

Advertisement

प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंका मेडन ओवर

लेकिन, तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने 19वें ओवर फेंका और इस ओवर में न केवल उन्होंने ललित यादव का विकेट लिया बल्कि मेडन भी निकाल दिया। जिस कारण आख़िरी ओवर में दिल्ली को 36 रनों की आवश्यकता थी। एक ओवर में 36 रन बनना यानी असंभव सा लगने वाले काम। लेकिन, पॉवेल ने शुरुआती 3 गेंदों में 3 छक्के जड़ते हुए परिणाम को बदलने की कोशिश की।

नो-बॉल से बदला खेल, मचा विवाद

हालांकि, यह संभव न हो सका, लेकिन मैच विवादित स्थितियों की ओर चला गया। दरअसल, तीसरी गेंद वेस्ट-हाई-फुल टॉस की तरह नजर आ रही थी। लेकिन, फील्ड अंपायर्स ने इसे लीगल डिलेवरी करार दिया। जिसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स के डग आउट में बैठे प्लेयर्स और कप्तान ऋषभ पंत नाराज हो गए और अंपायर्स से इस गेंद की जांच को थर्ड अंपायर को रेफर करने के लिए कहने लगे।

Advertisement

हालांकि, अंपायर्स ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिस पर ऋषभ पंत ने दिल्ली प्लेयर्स को वापस बुला लिया। हालांकि, मैच फिर शुरू हुआ और दिल्ली को 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, अंपायर्स द्वारा नो-बॉल देने और उसे थर्ड अंपायर को रेफर न करने तथा पंत द्वारा प्लेयर्स को वापस बुलाए जाने जैसी तमाम स्थितियों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रिया:::

 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button