![](https://cricketkibaat.com/wp-content/uploads/2022/05/20220528_132323-780x470.jpg)
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में 14 मैच खेले जिनमें से टीम को 4 में जीत और 10 में हार मिली और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले (10वें) स्थान पर है।
ऐसे में आईपीएल 2022 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट को आईपीएल 2023 से पहले कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्हें टीम रिलीज कर सकती हैं।
1. जयदेव उनादकट
मुंबई के तेज आक्रमण ने इस सीजन में काफी खराब प्रदर्शन किया है। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इस सीजन में पांच मैच खेले और 9.50 के खराब इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए। इसी वजह से मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती हैं।
2. कायरन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर पोलार्ड ने 2010 में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और तब से लेकर वो इसी फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए आ रहे है। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।
हालांकि इस सीजन में उन्होंने निराश किया है। मुंबई ने उन्हें अंतिम 3 मैचों से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उन्होंने इस सीजन में 11 मैच खेले और 107.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 144 रन ही बनाये।
3. ट्रिस्टन स्टब्स
ट्रिस्टन स्टब्स एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। इस म=सीजन में उन्हे सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वो 2 रन ही बना पाए। इस वजह से मुंबई उन्हें रिलीज करके एक अनुभवी विदेशी बल्लेबाज को टारगेट कर सकता हैं।
4. टायमल मिल्स
इंग्लिश पेसर टायमल मिल्स मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्होंने इस सीजन में टीम के लिए पांच मैच खेले और 11.18 के खराब इकॉनमी रेट के साथ 6 विकेट ही लिए है। इसके बाद वो चोटिल हो गए। इसी वजह से मुंबई उन्हें रिलीज करने का फैसला कर सकती हैं।
5. बासिल थम्पी
अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज बासिल थम्पी ने पांच मैचों में 9.50 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए। मुंबई आईपीएल 2023 से पहले अपने पेस अटैक में सुधार कर सकता हैं और इसी वजह से फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती हैं।