FeatureIPL

IPL 2022: जानिए, मेगा नीलामी में किस टीम ने मारी बाजी कौन कहाँ हुआ कमजोर

Share The Post

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी का आयोजन बैंगलोर में किया गया था। दो दिन तक चली यह नीलामी अब समाप्त हो चुकी है। बीते दो दिनों में सभी 10 टीमों ने कुल 204 खिलाड़ियों को साइन किया है।

इस मेगा नीलामी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर आश्चर्यजनक रूप से तीन सबसे महंगे प्लेयर्स के रूप में सामने आए हैं।

Advertisement

हालांकि, इस नीलामी में मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच जैसे कुछ बड़े नाम अनसोल्ड रह गए हैं। जबकि यश दयाल और अनुज रावत जैसे उभरते सितारों ने बड़ी कमाई की है।

अब जबकि, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी समाप्त हो चुकी है, तो अब इस सूची में, हम पिछले दो दिनों में उनके प्रदर्शन के आधार पर सभी 10 टीमों को रैंक करेंगे।

Advertisement

10.) सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग में नजर आयी कमज़ोरी

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करके मेगा नीलामी में अच्छा काम किया है। हालांकि, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद और वाशिंगटन सुंदर जैसे बल्लेबाज यदि टीम की प्लेइंग इलेवन में होंगे। और, यदि ये टॉप में बल्लेबाजी करते हैं तो टीम का बैटिंग लाइन-अप कमज़ोर दिखाई देता है।

9.) गुजरात टाइटन्स:

गुजरात टाइटंस ने अपनी प्री-ऑक्शन पिक्स के साथ बाजी मारते हुए स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और स्टार स्पिनर राशिद खान को साइन किया था। हालांकि, मेगा ऑक्शन में उनकी पसंद थोड़ी अजीब लगी।

Advertisement

गुजरात टाइटन्स ने मार्की खिलाड़ियों को साइन करने में अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। जबकि, लॉकी फर्ग्यूसन और राहुल तेवतिया के लिए 19 करोड़ खर्च कर दिए। जिसके बाद देखकर ऐसा लगता है कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स का भविष्य बहुत हद तक हार्दिक पांड्या और राशिद खान पर ही निर्भर करेगा।

8.) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक मजबूत टीम बनाई है। हालांकि, वे और भी मजबूत टीम बना सकते थे। हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा दोनों के लिए फ्रेंचाइजी ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जिसे देखकर यही कहा जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मेगा नीलामी में कुछ तो भूल कर दी है। हालांकि, बल्लेबाजी में उन्होंने फाफ डु प्लेसिस को साइन करके बड़ी बाजी मार ली है।

Advertisement

7.) कोलकाता नाइट राइडर्स:

श्रेयस अय्यर को साइन कर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार काम किया है। उनका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है, लेकिन बहुत कुछ टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि, फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को अपना अगला कप्तान बनाने जा रही है।

6.) राजस्थान रॉयल्स:

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ टीम बनाई है। लेकिन, यह और भी बेहतर हो सकता था। यदि फ्रेंचाइजी कुछ ऑलराउंडर और अधिक अनुभवी ओपनिंग विकल्प को टीम में शामिल करने का प्रयास करती।

Advertisement

5.) मुंबई इंडियंस:

मुंबई इंडियंस ने धीमी शुरुआत की और पहले दिन बहुत अधिक खिलाड़ियों को साइन नहीं किया था। निश्चित तौर पर फ्रेंचाइजी अपने कुछ सबसे बड़े मैच विनर्स को साइन करने में असफल रही है। लेकिन, फिर भी जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, डेनियल सैम्स और फैबियन एलन और ईशान किशन को साइन करके उन्होंने अपनी टीम को संतुलित किया है।

4.) चेन्नई सुपर किंग्स:

मुंबई इंडियंस की तरह ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी धीमी शुरुआत की। लेकिन, फिर जब शुरुआत हुई तो ताबड़तोड़ तरीके से एक के बाद एक स्टार पिक्स किए हैं। सीएसके के बल्लेबाजी विभाग में हमेशा की तरह काफी गहराई है। साथ ही उनके पास गेंदबाजी विभाग में काफी विकल्प हैं। शायद, वे सुरेश रैना को साइन करने पर भी विचार कर सकते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने पहले से ही अलग मन बना रखा था।

Advertisement

3.) आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन:

पंजाब किंग्स ने गेम चेंजर से भरी हुई बेहद शानदार टीम बनाई है। उनके पास ऐसे बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑल राउंडर हैं जिन्हें टी20 क्रिकेट का विशेषज्ञ कहा जा सकता है। पंजाब की सफलता अब कप्तानी के पहलू पर निर्भर करेगी। क्योंकि, व्यक्तिगत रूप से हर कोई लगातार मैच जीतने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता। इसलिए, देखना होगा कि, फ्रेंचाइजी किसी अपना कप्तान नियुक्त करती है।

2.) आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में सामने आईं दिल्ली कैपिटल्स की शानदार रणनीतियां:

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में सभी पॉइंट्स कवर किए हैं। केवल एक चीज जो उन्हें चोट पहुंचा सकती है, वह है एनरिक नॉर्टजे की फिटनेस। पिछले सीजन उनके पास कगिसो रबाडा थे। लेकिन, अब रबाडा पंजाब किंग्स के साथ हैं। अगर नॉर्टजे पूरा सीजन खेलते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।

Advertisement

1.) लखनऊ सुपर जायंट्स मेगा नीलामी में सब पर बड़े भारी:

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के पहले ही दिन यह बिल्कुल नहीं लगा कि लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए यह पहला सीजन है। गौतम गंभीर, संजीव गोयनका और एंडी फ्लावर दोनों ही दिन बेहतरीन तरीके से प्लेयर्स पर निवेश करते हुए दिखाई दिए। बैटिंग, बॉलिंग और ऑल राउंडर के रूप में उन्होंने बेहतरीन प्लेयर्स को साइन किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button