Feature

5 खिलाड़ी जिनकी मुंबई इंडियंस को छोड़ने के बाद किस्मत चमक गई

Share The Post

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही है और उसने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। यह गत विजेता टीम खिलाड़ियों की किस्मत बदलने के लिए जानी जाती है। हमने देखा है कि कितने खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, मगर कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनकी तकदीर तब बदली जब उन्होंने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में :

#1. युजवेंद्र चहल

इस बात में कोई भी संदेह नहीं है कि युज़वेंद्र चहल टी20 के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है। वे आरसीबी की गेंदबाजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और टीम के लिए उतने ही जरूरी है जितना कि एबी डिविलियर्स और विराट कोहली। हालांकि बहुत से लोगो को यह जानकर हैरानी होगी कि चहल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी।

Advertisement

वह तीन साल तक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे मगर इस बीच उन्हें सिर्फ एक मुकाबला खेलने को मिला। 2014 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा चहल को खरीदे जाने के बाद से उनका प्रदर्शन बेहतरीन होता गया और तब से उन्होंने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा।

#2. अंबाती रायडू

भारत के पूर्व मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू इस सूची में दूसरे खिलाड़ी है। उनका आईपीएल करियर 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ शुरू हुआ और वह 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए ही एक बल्लेबाज और एक पार्ट टाइम विकेटकीपर के रूप में खेले और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

2018 में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदा गया और यह उनके आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन सीजन रहा। उस साल उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1 शतक के साथ 602 रन बनाए और चेन्नई को चैंपियन बनाने में पूरा योगदान दिया।

#3. शिखर धवन

भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी जहां उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया। मगर बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि शिखर धवन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। 2009 में मुंबई इंडियंस ने आशीष नेहरा के बदले शिखर धवन को अपनी टीम में शामिल किया मगर उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उन्होंने धवन को टीम से रिलीज कर दिया।

Advertisement

उसके बाद से ही शिखर धवन के आईपीएल करियर ने एक नई उड़ान भरी और तब से ही वह जिस भी टीम में गए वहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्हें चैंपियन बनाने में भी मदद की। वर्तमान समय में वे दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा है और अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम को आगे ले जा रहे हैं।

#4. श्रेयस गोपाल

कर्नाटक के इस दाएं हाथ के लेग स्पिनर को घरेलू क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत 2014 में मुंबई इंडियंस की टीम में आने का मौका मिला। हालांकि उनको टीम में खेलने के ज्यादा अवसर नहीं मिले और वह टीम से रिलीज कर दिए गए।

Advertisement

उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट 2018 में आया जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा और उन्हें पर्याप्त मौके दिए जिनको उन्होंने पूरी तरह भुनाया भी। उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट चटकाए हैं और समय के साथ साथ वह एक बेहतरीन गेंदबाज बनते हुए दिख रहे हैं।

#5. ड्वेन ब्रावो

T20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन और शातिर ऑलराउंडर में से एक ड्वेन ब्रावो अपने बल्ले और गेंद से किए गए जादुई प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में आईपीएल ने एक अहम योगदान निभाया है।

Advertisement

शायद ही किसी को पता हो कि ब्रावो ने अपना आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस के साथ शुरू किया था जहां उन्होंने 3 साल टीम के साथ बिताया और औसत प्रदर्शन किया। हालांकि जब से वे 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स में आए, उनके खेल का स्तर अलग ही ऊंचाई पर पहुंच गया। इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अब तक 140 आईपीएल मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 23 की औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से 1490 रन बनाए हैं और अपने नाम 153 विकेट भी किए हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button