IPLNews

हर्षल ने रियान पराग से नहीं मिलाये हाथ तो ट्विटर पर फैंस ने कहा उन्होंने गलत किया

Share The Post

आईपीएल 2022 में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में कंट्रोवर्सियल इंसिडेंट देखने को मिला। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग शामिल थे। राजस्थान की पारी के दौरान पराग ने पटेल के आखिरी ओवर में 18 रन बनाए। उन्होंने आखिरी छह गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाया।

इसके तुरंत बाद जब पराग पवेलियन लौट रहे थे तब गेंदबाज हर्षल पटेल कुछ कहते हुए उनके पास आते हुए दिखाई दिए। इसके बाद दोनों के बीच बहस होती हुई नजर आयी। कुछ साथी खिलाड़ियोंं के बीच बचाव किया। हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिला रहे थे जैसा कि खेल में परंपरा रही है। लेकिन जब रियान पराग हर्षल से हाथ मिलाने गए तो उन्होंने हाथ मिलाने से मना कर दिया।

Advertisement

कुछ फैन्स ने इशारा किया है कि हर्षल पटेल किस तरह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी चीजों से गुजर रहे हैं। क्रिकेट जगत के लोगों को पता होगा कि उन्होंने हाल ही में अपनी बहन को खो दिया है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच जिताने वाला अर्धशतक बनाकर रियान की रात यादगार रही। ऑलराउंडर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। उन्होंने मैच के बाद कहा:

Advertisement

“मैं संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। रॉयल्स ने सालों तक मुझ पर विश्वास बनाए रखा और मुझे लगता हैं कि यह उनको वापस करने का मेरा तरीका था। मुझे दबाव पसंद है और कठिन परिस्थितियों में अपनी क्षमताओं को दिखाना पसंद है। टाइम-आउट के दौरान, संगाकारा ने मुझसे कहा कि 140 एक अच्छा स्कोर होगा।”

हर्षल पटेल के रियान पराग से हाथ नहीं मिलाने पर ट्विटर पर आये रिएक्शन

यहां बताया गया है कि ट्विटर पर क्रिकेट जगत ने कैसे प्रतिक्रिया दी क्योंकि हर्षल पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग से हाथ मिलाने के लिए मना कर दिया था। कुछ फैंस नाखुश थे और कहा कि यह गलता है और कुछ ने पटेल का भी समर्थन किया:

Advertisement

https://twitter.com/MTvalluvan/status/1519192440204591105

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button