IPLNewsSocial

धोनी के विस्फोटक अंदाज ने सीएसके को दिलाई जीत, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘आखिरी ओवर के सबसे महान हिटर धोनी’

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने हों तो रोमांच होना तो स्वाभाविक सी बात थी, और हुआ भी यही। आईपीएल 2022 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को हराते हुए इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है। जबकि, मुंबई इंडियंस को लगातार सातवीं हार का मुंह देखना पड़ा है।

इस मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। और, मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जहां मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा तथा ईशान किशन पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी आज महज 4 रन ही बना पाए।

Advertisement

हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पारी को सम्हाला और 21 गेंदों में 31 रन बनाए। इसके अलावा, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। ऋतिक शौकीन ने 25, पोलार्ड ने 16, जयदेव उनादकट 19 और डेनियल सैम्स ने 5 रनों की पारी खेली। इस प्रकार मुंबई ने सीएसके के सामने 155/7 का फाइटिंग टारगेट सेट किया था।

इस टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी खराब रही और रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले आउट हो गए। हालाँकि, इसके बाद रॉबिन उथप्पा ने 30, मिचेल सेन्टनर 11, अंबाती रायुडू ने 40 रनों की पारी खेलते हुए सीएसके की पारी को आगे बढ़ाया।

Advertisement

इसके बाद, बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे आज फ्लॉफ हो गए, और वह 14 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान जडेजा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह महज 3 रन बनाकर आउट हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी ने लूट ली महफ़िल

एक समय ऐसा लग रहा था कि, मैच सीएसके की झोली से निकल चुका है। लेकिन, तभी ड्वेन प्रिटोरियस की 14 गेंदों में 22 रनों की बेहतरीन और महेंद्र सिंह धोनी की 13 गेंदों में 28 रनों की धमाकेदार पारी के बल पर चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

चूंकि, चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की आवश्यकता थी, इसलिए यहां पर बड़े हिट की जरूरत थी। जिसकी तलाश में ड्वेन प्रिटोरियस पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद, 5 गेंदों में 17 रन चाहिए थे। लेकिन, अब स्ट्राइक पर नए बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो थे जिन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर महेंद्र सिंह धोनी को स्ट्राइक दे दी थी।

इस प्रकार, आखिरी चार गेंदों में चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों की आवश्यकता थी और फिर धोनी ने वही किया जिसके लिए वह वर्षों से जाने जाते रहे हैं। तीसरी गेंद पर धोनी ने साइड स्क्रीन पर सीधा छक्का जड़ दिया। इसके बाद, चौथी गेंद पर आखिरी एक चौका जड़ा दिया। पांचवी गेंद पर उन्होंने तेजी से भागते हुए 2 रन दौड़े। तथा आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए मैच सीएसके के नाम कर दिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण महेंद्र सिंह धोनी के फैंस एक बार फिर बेहद खुश नजर आए और उन्होंने ट्विटर पर बेहद शानदार प्रतिक्रिया दी है। आइये देखते हैं कुछ ट्वीट्स:::

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button