IPLNews

आकाश चोपड़ा ने उन 4 खिलाड़ियों के नाम बताए जो मार्क वुड की जगह हो सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

Share The Post

आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले कई टीमों के महत्वपूर्ण प्लेयर बाहर हो चुके हैं। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इस सूची में नया नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्क वुड का जुड़ा है।

गौरतलब है कि, लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार आईपीएल 2022 में खेलने उतरेगी। मेगा नीलामी के बाद यह कहा जा रहा था कि लखनऊ के पास सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची है। हालांकि, अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के बाहर हो जाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन में मार्क वुड के लिए 7.5 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाते हुए साइन किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम मैनेजमेंट ने शायद मार्क वुड को अपनी तेज गेंदबाज़ी के लीडर के रूप में देखा था। लेकिन, अब वह आईपीएल 2022 में नजर नहीं आएंगे।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बात की पुष्टि की है कि, मार्क वुड आईपीएल 2022 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जिसके बाद, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भी वुड के स्थान पर किसी अन्य प्लेयर को साइन करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

चूंकि, मार्क वुड एक तेज गेंदबाज हैं। इसलिए, लखनऊ सुपर जायंट्स उनकी जगह किसी अन्य तेज गेंदबाज को ही साइन करने की कोशिश करते हुए दिखाई देगी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हाल ही में उन चार भारतीय प्लेयर्स के नाम बताए हैं जो वुड के स्थान पर लखनऊ सुपर जायन्ट्स का हिस्सा हो सकते हैं।

मार्क वुड की जगह भारतीय खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है लखनऊ फ्रेंचाइजी: आकाश चोपड़ा

उल्लेखनीय है कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा नीलामी में मार्क वुड के अलावा, दुष्मंथा चमीरा और जेसन होल्डर को भी साइन किया था। इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि, उनके गेंदबाजी आक्रमण में काफी गहराई है। हालांकि, अब आकाश चोपड़ा ने चार भारतीय तेज गेंदबाजों के नामों का सुझाव दिया है जो लखनऊ से जुड़ सकते हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि ”कुछ भारतीय विकल्प हैं जैसे कुलवंत खेजरोलिया, धवल कुलकर्णी और संदीप वारियर इसके अलावा इशांत शर्मा भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यह समय वास्तव में बहुत कठिन चल रहा है।”

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button