IPLNews

मार्श के आईपीएल में एमओएम अवार्ड को लेकर एक ट्विटर यूजर ने शेयर की दिलचस्प जानकारी

Share The Post

आईपीएल 2022 का 58वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया।

इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 160 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रविचंद्रन अश्विन ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 50 रन का योगदान दिया था। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 30 गेंद में 48 रन की पारी खेली थी। दिल्ली की तरफ से एनरिक नॉर्खिया, मिचेल मार्श और चेतन साकरिया ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisement

मार्श ने आईपीएल करियर का लगाया पहला अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 18.1 ओवरों में मैच को अपने नाम कर लिया। उनकी तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 62 गेंद में 5 चौको और 7 छक्कों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी 41 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी खेली।

मिचेल मार्श को 2 विकेट और 89 रन की शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। इससे पहले उन्हें आईपीएल में ये अवार्ड 2011 में पुणे वारियर्स इंडिया की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मिला था। इस बात की जानकारी एक ट्विटर योजेर ने ट्वीट करते हुए दी है।

Advertisement

Advertisement

इस मैच में मार्श ने 4 ओवर में 25 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे। जिसकी वजह से डेक्कन 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना पायी थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे ने 18.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

मार्श के आईपीएल करियर की बात की जाए तो वो डेक्कन चार्जर्स, पुणे वारियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वर्तमान में मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेल रहे है। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 27 मैच खेले है और 122.55 के स्ट्राइक रेट की मदद से 413 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.15 के इकॉनमी रेट की मदद से 24 विकेट लिए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button