Feature

मुंबई इंडियंस के 6 पूर्व खिलाड़ी जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 में खेलते हुए दिखाई देंगे

Share The Post

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। उन्होंने अब तक 5 बार आईपीएल के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है और उन्होंने दो बार चैंपियंस लीग टी 20 भी जीती हैं। हालांकि 5 बार की चैंपियन 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी लेकिन वो चैंपियन टीम है और वापसी करना अच्छे से जानती हैं।

सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, लसिथ मलिंगा, शॉन पोलक, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा जैसे कुछ दिग्गज क्रिकेटर मुंबई के लिए खेले है। वहीं रोहित अभी मुंबई की कमान संभाल रहे है। कुछ दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन मुंबई के 6 खिलाड़ी आगामी लीजेंड्स लीग टी20 2022 में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

1. मिचेल जॉनसन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) ने मुंबई इंडियंस को 2013 का आईपीएल खिताब जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सीजन में उन्होंने 17 मैच खेले और 7.17 के इकॉनमी रेट से 24 विकेट लिए है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

जॉनसन के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 54 मैच खेले है और 8.28 के इकॉनमी रेट की मदद से 61 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं यह तेज गेंदबाज लीजेंड्स लीग टी20 2022 में खेलते हुए दिखाई देगा।

Advertisement

2. हरभजन सिंह

पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) 2008 से लेकर 2017 तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे और इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। वो लीजेंड्स लीग टी20 2022 में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने पिछले साल इंडिया महाराजा की तरफ से खेलने के लिए साइन किया गया था, लेकिन वो कोरोना के कारण नहीं खेल सके।

हरभजन सिंह के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 163 मैच खेले है और 7.08 के इकॉनमी रेट की मदद से 150 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

Advertisement

3. थिसारा परेरा

श्रीलंका का यह ऑलराउंडर 2012 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला। परेरा ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

थिसारा परेरा (Thisara Perera) के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 37 मैच खेले है और 422 रन अपने खाते में जोडने में कामयाब रहे है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.73 के इकॉनमी रेट की मदद से 31 विकेट लिए है।

Advertisement

4. पार्थिव पटेल

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) 2015 से लेकर 2017 तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। इस दौरान 2015 और 2017 के सीजन में मुंबई ने खिताब अपने नाम किया था। पटेल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं लेकिन लीजेंड्स लीग टी20 2022 में पिच पर वापसी करेंगे।

पार्थिव के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 139 मैच खेले है और 120.78 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2848 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक देखने को मिले है।

Advertisement

5. प्रज्ञान ओझा

मुंबई इंडियंस के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) का करियर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण पटरी से उतर गया था। ओझा ने अपने एक्शन पर काम किया है और लीजेंड्स लीग टी20 2022 में खेलेंगे।

ओझा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 92 मैच खेले है और 7.37 के इकॉनमी रेट की मदद से 89 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी है।

Advertisement

6. दिलहारा फर्नांडो

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नांडो (Dilhara Fernando) ने अपने आईपीएल करियर में केवल मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेले है। फर्नांडो लीजेंड्स लीग टी20 2022 में जॉनसन के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज फर्नांडो के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 10 मैच खेले है और 7.64 के औसत की मदद से 17 विकेट अपने नाम किये है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button