FeatureIPL

5 स्टार क्रिकेटर जो आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे लेकिन अगले सीजन में खेलने की संभावना है

Share The Post

कई कारणों से आईपीएल के हर सीजन में एक या दो महत्वपूर्ण क्रिकेटरों की कमी खलेगी। हालांकि, वे आमतौर पर बाद के अभियान में वापस आ जाते हैं। आईपीएल 2022 भी कुछ दिग्गज क्रिकेटर नहीं खेल पाए थे। वे आईपीएल 2023 में इस लीग में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

तो उसी चीज को लेकर आज हम आपको टॉप 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाए थे लेकिन अगले सीजन में खेलने की संभावना है।

Advertisement

चोट लगने का एक मुख्य कारण क्रिकेटरों का इस सीजन में नहीं खेल पाना है। वहीं कुछ इंटरनेशनल कमिटमेंट और पर्सनल रीजन के कारण नहीं खेल पाए थे। एक साल के भीतर, इनमें से ज्यादातर इशू हल हो जाते हैं और खिलाड़ी इवेंट में लौट आते हैं।

1) दीपक चाहर

दीपक चाहर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे, लेकिन उनके आईपीएल 2023 में खेलने की संभावना है। वो इस सीजन में अपनी चोट से उबरकर वापसी करने वाले थे लेकिन उनकी पुरानी पीठ की चोट उबर आयी और इस तेज गेंदबाज को पूरे सीजन से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Advertisement

सीएसके को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, उन्हें गेंदबाजी विभाग में अनकैप्ड क्रिकेटरों का इस्तेमाल करना पड़ा। राजस्थान का यह क्रिकेटर कुछ महीनों में वापस एक्शन में आ जाएगा।

2) क्रिस गेल

पर्सनल रीजन से गेल आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे। उन्होंने नीलामी में रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया। अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह आईपीएल 2023 में खेलेंगे। हालांकि यह फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है कि क्या वे गेल के स्किल्स को देखते हुए उन्हें चुनते है या नहीं चुनते हैं। उन्हें नजरअंदाज किए जाने की संभावना नहीं है।

Advertisement

बेशक, उनसे सभी मैचों में खेलने की उम्मीद करना मुश्किल हो सकता हैं लेकिन एक रिजर्व ओपनर स्लॉट के लिए, गेल इस उम्र में भी इस फॉर्मेट के काफी खतरनाक खिलाड़ी है।

3) सैम करन

सैम कुरेन भी उन क्रिकेटरों में से एक हैं जो आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे, लेकिन उनके आईपीएल 2023 में खेलने की संभावना है। पिछले कुछ सीज़न से, करन सीएसके टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। हालाँकि, चूंकि वह चोटिल थे और रिहैब से गुजर रहे थे। इसलिए उन्होंने आईपीएल 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।

Advertisement

करन एक क्वालिटी वाले टी20 क्रिकेटर हैं और निश्चित रूप से अगले सीजन के लिए खुद को उपलब्ध कराएंगे। अगले सीजन की नीलामी में मुंबई इंडियंस और सीएसके जैसी कई टीमें क्रिकेटर को टारगेट कर सकती हैं।

4) जोफ्रा आर्चर

यह तो सभी जानते थे कि चोट के कारण जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2022 से बाहर हो जाएंगे। कुछ हफ्तों के समय में, इंग्लिश पेसर वापस एक्शन में आ जाएगा। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में खरीद लिया था।

Advertisement

ऐसे में यह तय है कि अगर वह फिट हैं तो अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो आईपीएल में बुमराह और आर्चर को एक साथ गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार रहेगा।

5) शाकिब अल हसन

शाकिब आईपीएल क्रिकेटर के तौर पर रडार के नीचे चले गए है। हालाँकि, अपने चरम पर, वह एक शानदार क्रिकेटर थे। अब भी वह कुछ टीमों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इंटरनेशनल कमिटमेंट के कारण, शाकिब को आईपीएल 2022 से हटना पड़ा।

Advertisement

हालांकि, कुछ टीमें होंगी जो उन्हें अगले सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल करने के लिए जरूर टारगेट करना चाहेगी इसलिए वह भी इस लिस्ट में शामिल है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button