FeatureIPL

एक ही परिवार की 5 जोड़ियां जो आईपीएल 2022 का हिस्सा हैं

Share The Post

इस बात में कोई शक नहीं है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इसमे वर्ल्ड क्रिकेट कई कई क्रिकेटर खेलने आते हैं। इस लीग में कई बार देखने को मिला है जब एक ही परिवार के दो सदस्य खेले हो।

आईपीएल में हम पहले पठान ब्रदर्स, मोर्केल ब्रदर्स को अलग-अलग टीमों के लिए एक साथ खेलते हुए देख चुके हैं। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको एक ही परिवार की पांच जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो आईपीएल 2022 का हिस्सा हैं।

Advertisement

1) हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या (भाई)

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या पिछले कई सालों से एक ही टीम (मुंबई इंडियंस) के लिए खेलते हुए आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

हालांकि इस साल दोनों अला-अलग टीम का हिस्सा है। हार्दिक जहां नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे है। वहीं उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या एक और नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स को रिप्रेजेंट कर रहे है।

Advertisement

2) अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह (चचेरे भाई)

पटियाला के चचेरे भाई अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। कम ही लोग जानते हैं कि पंजाब की यह जोड़ी एक ही परिवार से है।

अनमोलप्रीत सिंह की बात की जाए तो वो आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा है और प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा है।

Advertisement

3) सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर (पिता और बेटा)

यह जोड़ी लीग में भी काफी लोकप्रिय है। सचिन टूर्नामेंट की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे है। पहले वो एक खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े हुए थे और अब मेंटर के रूप में टीम के साथ है।

अर्जुन पिछले साल से टीम का हिस्सा बने हुए है। मुंबई ने उन्हें मेगा नीलामी में दोबारा अपने साथ जोड़ा है। मुंबई इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब यह देखने की जरूरत हैं कि क्या अर्जुन को एक या दो मैच खेलने को मिलेंगे।

Advertisement

4) मार्को जानसेन और डुआन जानसेन (भाई)

साउथ अफ्रीका की यह जोड़ी भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। मार्को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं और वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे है।

वहीं उनके डुआन जानसेन मुंबई इंडियंस में नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े हुए है। वो भी अपने बड़े भाई की तरह बहुत जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।

Advertisement

5) माइकल हसी और डेविड हसी (भाई)

यह एक ही परिवार की एकमात्र जोड़ी है जो खिलाड़ी के तौर पर एक्टिव नहीं है। दोनों ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। माइकल हसी वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच है।

वहीं उनके भाई डेविड हसी इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़े हुए है। ये दोनों ही खिलाड़ी इस समय आईपीएल में अच्छा काम कर रहे है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button