FeatureIPL

3 खिलाड़ी जिनकी सैलरी बढ़ी लेकिन आईपीएल 2022 में किया खराब प्रदर्शन

Share The Post

आईपीएल 2022 को शुरू हुए एक महीने से ऊपर का समय हो चुका हैं। इस सीजन में 10 टीमें खेल रही है। इस सीजन में दो नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गुजरात ने ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

इस सीजन की शुरुआत से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने बड़ी कीमत पर कई खिलाड़ियों को अणि टीम में शामिल किया लेकिन उनमें से कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। तो आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो मेगा नीलामी में तो बड़ी रकम में बिके थे लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

Advertisement

1. ईशान किशन- उन खिलाड़ियों में से एक जिन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया है

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को साइन करने के लिए 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2020 की 13 पारियों में 145.76 के स्ट्राइक रेट की मदद से 516 रन अपने नाम किये थे जब उनकी सैलरी 6.2 करोड़ थी।

इस साल मुंबई ने उन्हें उस सैलरी का लगभग 2.5 गुना दिया है लेकिन किशन अब तक 11 मैचों में सिर्फ 117.15 के स्ट्राइक रेट की मदद से 321 रन ही बना पाए हैं।

Advertisement

2. शार्दुल ठाकुर

आईपीएल 2021 में शार्दुल ठाकुर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उन्होंने टीम को चौथा खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सीएसके के लिए 16 मैचों में 8.81 के इकॉनमी रेट की मदद से 21 विकेट चटकाए थे। चेन्नई उनको 2.6 करोड़ की सैलरी दे रही थी।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उन्होंने इस साल अब तक 11 मैचों में 10.13 के खराब इकॉनमी रेट के साथ केवल नौ विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

3. शाहरुख खान- उन खिलाड़ियों में से एक जिन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया है

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 में शाहरुख खान को 5.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कियाथा। उन्होंने उस सीजन की 10 पारियों में 134.21 की स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए थे।

पंजाब ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। उन्हें मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने दोबारा 9 करोड़ की बड़ी कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया था। उन्होंने इस सीजन में सात मैच खेले और 100 की स्ट्राइक रेट से केवल 98 रन ही बना सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button