FeatureIPL

ये 3 अनकैप्ड स्टार प्लेयर IPL 2022 की मेगा नीलामी में कर सकते हैं आश्चर्यचकित

Share The Post

आईपीएल के नए सत्र में जब भी कोई नई टीम मैदान में होती है। तो इसका सीधा मतलब यह होता है कि सभी फ्रेंचाइजी को मेगा नीलामी में जाना होगा। आईपीएल 2022 में भी लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हो चुकी हैं। जिससे, ऐसा माना जा रहा है कि नए प्लेयर्स खासकर अनकैप्ड खिलाड़ियों को अधिक मौके मिल सकते हैं।

वास्तव में, दो नई फ्रेंचाइजी के जुड़ने से कुछ अधिक प्लेयर्स की आवश्यकता होगी। जिसकी, भरपाई ने प्लेयर्स ही करेंगे।शाहरुख खान, रवि बिश्नोई और साई किशोर जैसे कुछ अनकैप्ड क्रिकेटर पहले से ही महंगे अनुबंध पाने की कतार में हैं। इतना ही नहीं, कुछ अन्य घरेलू खिलाड़ी भी बड़ी बोली हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम उन तीन अनकैप्ड प्लेयर्स पर एक नज़र डालते हैं जो आगामी आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में बड़ी बोली हासिल कर आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

1.) अक्षय कर्णेवार:

अक्षय कर्णवार उन अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक हैं जो आगामी आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में आश्चर्यचकित कर सकते हैं। मैचअप के दौर में टीमें अपने रोस्टर में वेरिएशन की तलाश में होती हैं। एक स्पिनर के रूप में अक्षय कर्णेवार जिस फॉर्म में वह किसी भी फ्रेंचाइजी की पहली पसंद हो सकते हैं।

Advertisement

साल 2021 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अक्षय कर्णेवार ने कुल 13 विकेट लिए थे। जिसमें उन्होंने एक मैच में उन्होंने चार मेडन फेंके थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे। विदर्भ का यह खिलाड़ी निचले क्रम का एक अच्छा बल्लेबाज भी है। इसलिए, नंबर 7 पर बड़ी हिट्स के लिए भरोसा किया जा सकता है।

2.) विष्णु विनोद:

हाल के सीमित ओवरों के घरेलू सत्र में विष्णु विनोद बल्लेबाजी तालिका में टॉप पर नहीं थे। हालांकि, उन्होंने केरल के लिए कुछ प्रभावशाली पारियों में योगदान दिया था। विष्णु विनोद ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की कठिन भूमिका निभाई थी। विष्णु ने गेंद को सफाई से प्रहार करने की अपनी क्षमता से विशेषज्ञों को प्रभावित किया है।

Advertisement

यह स्पष्ट है कि, मेगा नीलामी में भारतीय विकेटकीपरों के लिए काफी भीड़-भाड़ होना तय है। विष्णु विनोद उन अनकैप्ड प्लेयर्स में से एक हैं, जिन्हें ट्रेड करने के लिए फ्रेंचाइजी प्रतिस्पर्धा करती हुई दिखाई दे सकती हैं। दिलचस्प बात यह है कि, उन्होंने मध्यम गति की गेंदबाजी को भी अपने शस्त्रागार में शामिल किया है। जिससे साफ है कि वह मेगा नीलामी में बड़ी बोलियां आकर्षित कर सकते हैं।

3.) केसी करियप्पा:

साल 2015 में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने केसी करियप्पा को 2.4 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए ट्रेड किया था। हालांकि, मिस्ट्री स्पिनर करियप्पा छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे थे। हालांकि, वह पंजाब और राजस्थान जैसी अन्य टीमों के लिए भी खेले। लेकिन, उन्हें वहाँ भी शानदार फॉर्म की तलाश थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2022: ये 3 अनकैप्ड प्लेयर मेगा नीलामी में हासिल कर सकते हैं 7 करोड़ रुपये से अधिक की बोली।

हालांकि, हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के इस स्पिनर ने अच्छी लय पकड़ी हुई थी। उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ 5.63 की इकॉनमी से 12 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा, शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से कर्नाटक को मैच में भी बचाया था। करियप्पा एक मिस्ट्री स्पिनर हैं और बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना मुश्किल था। ऐसे गेंदबाजों की हमेशा मांग रहती है। इसलिए, करियप्पा बड़ी बोली हासिल करने वाले अनकैप्ड प्लेयर्स में से एक हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button