
विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। चूंकि, मेगा नीलामी किसी फ्रेंचाइजी के भविष्य के कम से कम तीन साल तय करती है, कि उसका प्रदर्शन कैसा रहेगा। इसलिए, सभी फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले इन बात का हमेशा ध्यान रखतीं हैं। साथ ही आगामी सीज़न पर भी फोकस किया जाना निश्चित है।
आईपीएल के शुरुआती सीजन में ऐसा माना जाता था कि कैप्ड प्लेयर्स ही बड़ी कीमत हासिल कर सकते हैं। लेकिन, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले यह माना जा रहा है कि, कुछ क्रिकेटर अनकैप्ड होने के बावजूद भी नीलामी में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। इस लेख में, हम उन तीन अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स पर एक नज़र डालेंगे जो आईपीएल 2022 की नीलामी में सात करोड़ से अधिक की बोली प्राप्त कर सकते हैं।
1.) शाहरुख खान:
सात करोड़ की बात तो छोड़िए , यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी कि शाहरुख खान आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में और भी बड़ी बोली हासिल कर सकते हैं। उनका फॉर्म ऐसा रहा है कि तमिलनाडु का इस बल्लेबाज को कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहेगी।
जहां उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और फिर विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। शाहरुख खान का न केवल स्ट्राइक रेट बल्कि औसत भी बेहद शानदार रहा है। इसलिए, मेगा नीलामी में उन्हें कई फ्रेंचाइजी साइन करने के लिए प्रतिस्पर्धा करती हुई दिखाई देंगी।
2.) रवि बिश्नोई:
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में भारतीय स्पिनरों की भीड़ होना निश्चित है। जब दाएं हाथ की लेग स्पिनर्स की बात आती है, तो इस समय युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर और रवि बिश्नोई ही विश्वसनीय विकल्प लगते हैं। इसलिए, अनकैप्ड प्लेयर रवि विश्नोई के लिए बड़ी बोलियां देखने को मिल सकतीं हैं।
निश्चित तौर पर रवि विश्नोई एक स्थापित गेंदबाज नहीं हैं। क्योंकि, उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका है। लेकिन, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह अपनी क्षमता के अनुकूल बेहद शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। इतना ही नहीं, विश्नोई को यदि अधिक मौके मिलते हैं तो वह बेहतरीन गेंदबाजी ऑल राउंडर के रूप में भी उभरकर सामने आ सकते हैं।
3.) आवेश खान:
ऐसी संभावनाएँ जताई जा रहीं थीं कि आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स आवेश खान को रिटेन करेगी। चूंकि, आईपीएल 2021 में वह दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसलिए इस बात की संभावना अधिक बढ़ रही थी। हालांकि, वह रिटेंशन हासिल करने में नाकाम रहे थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2022: गौतम गंभीर की कप्तानी में खेल चुके इन 5 स्टार प्लेयर्स को मेगा नीलामी में लखनऊ फ्रेंचाइजी कर सकती है टारगेट।
आवेश खान आगामी एक या दो वर्षों में किसी भी प्लेइंग इलेवन के तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने में सक्षम दिखाई देते हैं। वह बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए पदार्पण करने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, भारत के पास अभी तेज गेंदबाजी में अनेक विकल्प मौजूद हैं। लेकिन, आईपीएल में एक अनुभवी तेज गेंदबाज हो। इसलिए, आवेश खान अनकैप्ड प्लेयर होने के बाद भी बड़ी बोली हासिल करते हुए दिखाई दे सकते हैं।