FeatureIPL

आईपीएल इतिहास में इन 5 विदेशी प्लेयर ने हासिल की है सबसे बड़ी बोली

Share The Post

आईपीएल नीलामी में दुनिया भर के दिग्गज प्लेयर हिस्सा लेते हैं। इसलिए, यह न केवल भारतीय प्लेयर्स बल्कि विदेशी प्लेयर्स के लिए भी फायदेमंद रही है। ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली हासिल हुई है।

ऐसा देखा गया है कि, अक्सर बड़ी बोली मिनी नीलामी में ही आती है। क्योंकि, मिनी नीलामी में फ्रैंचाइजी के पास अपेक्षाकृत अधिक पर्स होता है। और, वे एक या दो खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली लगाने में गुरेज नहीं करती हैं।

Advertisement

यही कारण है कि, हमें हर तीन साल में एक बार होने वाली मेगा नीलामी की तुलना में मिनी नीलामी में बड़ी बोली देखने को मिलती हैं। इस नोट पर, आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास में विदेशी प्लेयर्स पर लगाई गई सबसे बड़ी बोलियों पर…

5.) ग्लेन मैक्सवेल: 14.25 करोड़

ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बड़ी बोली हासिल करने वाले प्लेयर्स में से रहे हैं। आईपीएल इतिहास में मैक्सवेल पर कभी भी कम।बोली नहीं लगाई गई है। पिछले सीजन में खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें बड़ा फायदा हुआ है।

Advertisement

मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2020 सीजन खराब रहा था। जहां वह पंजाब किंग्स के लिए एक छक्का भी नहीं लगा सके थे। इसलिए पंजाब से उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद भी आईपीएल 2021 की मेगा नीलामी में उन पर बड़ी बोली लगाई गई थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के लिए ऑक्शन वार में शामिल थे। हालांकि, अंत मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14.25 करोड़ रुपए की बोली के साथ मैक्सवेल को साइन किया था।

Advertisement

4.) बेन स्टोक्स: 14.5 करोड़

जोस बटलर को आईपीएल में खेलते हुए देखने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2017 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बेन स्टोक्स किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। क्योंकि, वह सबसे शानदार ऑल राउंडर में से एक थे।

बेन स्टोक्स के लिए कई फ्रेंचाइजी लगातार बड़ी बोलियां लगाती जा रहीं थीं। हालांकि, राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने इस बोली में अंतिम क्षणों में प्रवेश किया। और, स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये के साथ साइन किया। स्टोक्स आईपीएल 2017 के सबसे मूल्यवान प्लेयर थे।

Advertisement

3.) काइल जैमीसन: 15 करोड़

काइल जैमीसन आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पहले ही ग्लेन मैक्सवेल पर 14.25 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी थी। लेकिन, वह अभी एक तेज गेंदबाज की तलाश में थी। इसलिए, उसने न्यूजीलैण्ड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन पर 15 करोड़ रुपए की बोली लगाते हुए साइन किया था।

2.) पैट कमिंस: 15.5 करोड़

एक और विदेशी तेज गेंदबाज आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे प्लेयर्स की इस सूची का हिस्सा हैं। पैट कमिंस आईपीएल 2019 में रजिस्ट्रेशन कराने से चूक थे। हालांकि, वह आईपीएल 2020 में नीलामी में शामिल हुए रिकॉर्ड बोली हासिल करने में कामयाब हुए।

Advertisement

वास्तव में, कमिंस उस दौरान भी दुनिया के टॉप बॉलर्स में से थे। इसलिए, कई फ्रेंचाइजी उन्हें टारगेट कर रहीं थीं। हालांकि, ट्रेडिंग के बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्रवेश किया। और कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए के साथ साइन करने में कामयाबी हासिल की थी।

1.) क्रिस मॉरिस: 16.25 करोड़

आईपीएल 2021 के लिए हुए मिनी-नीलामी में आईपीएल नीलामी के इतिहास में पांच सबसे महंगी विदेशी खरीद में से तीन देखी गईं थीं। इतना ही नहीं, इस सीजन ही आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली भी लगाई गई थी। यह बोली थी क्रिस मॉरिस पर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से रिलीज होने के बाद नीलामी में आए मॉरिस के लिए इससे पहले कभी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ते नहीं देखा गया था।

Advertisement

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स जोफ्रा आर्चर के साथ एक और तेज गेंदबाज की चाह में थी। इसलिए, फ्रेंचाइजी ने क्रिस मॉरिस को 16.25 में साइन किया था। जो, आईपीएल नीलामी में किसी भी खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे अधिक कीमत है। हालांकि, मॉरिस पहले चरण में तो सफल थे। लेकिन, दूसरे चरण में पूरी तरह फ्लॉफ हो गए थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button