Feature

जानें क्या कर रही है 1983 विश्व कप की फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम?

Share The Post

भारतीय क्रिकेट में 1983 विश्व कप का एक खास स्थान है। साल 1983 के विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज की टीम का दो विश्व कप तक दबदबा था। किसी को भरोसा नहीं था कि भारत 1983 का विश्व कप जीत सकता है। लेकिन कपिल देव की अगुवाई में भारत ने ऐसा कर दिया जो अविश्वसनीय था। भारतीय टीम ने 25 जुन 1983 को लॉर्ड्स के मैदान पर विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को 43 रनों से हारकर विश्व कप का खिताब उठाया था। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि 1983 में विश्व कप का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम क्या कर रही है।

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर उस प्रसिद्ध प्लेइंग इलेवन के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। हर मैच आज भी उनकी मौजूदगी के बिना अधूरा है। फिलहाल सुनील गावस्कर एक लोकप्रिय कमेंटेटर हैं और क्रिकेट में युवाओं को सलाह भी देते हैं।

Advertisement

क्रिस श्रीकांत

तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 38 रनों का योगदान दिया था। रिटायर होने के बाद श्रीकांत ने टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता के रूप में काम किया था। फिलहाल वह ज्यादातर तमिल भाषा में कमेंटेटर के रूप में काम करते हैं।

मोहिंदर अमरनाथ

1983 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मोहिंदर अमरनाथ ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी। अब वह न्यूज चैनलों में एक विशेषज्ञ के रूप में काम करते हैं और कई रिपोर्टों के अनुसार वह गोवा में बस गए हैं।

Advertisement

यशपाल शर्मा – जुलाई 2021 में उनका निधन हो गया

संन्यास के बाद यशपाल शर्मा ने अंपायरिंग की और टीम इंडिया के चयन पैनल का हिस्सा भी रहे। साल 2021 के जुलाई के महीने में दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

संदीप पाटिल

संदीप पाटिल ने उस टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक प्रशासक के रूप में काम करने के अलावा वह टीम इंडिया और केन्या के लिए कोच भी रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार वह लवासा में रहते है।

Advertisement

कपिल देव (कप्तान)

कपिल देव 1983 में विश्व कप का फाइनल जीतने वाली भारतीय प्लेइंग इलेवन के कप्तान थे। फिलहाल, वह विभिन्न शो में एक विशेषज्ञ के रूप में दिखाई देते हैं। वह भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में भी काम कर चुके। कपिल देव पर हाल ही में एक बायोपिक बनाई गई थी।

कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने क्रिकेट करियर के बाद राजनीति में बेहद सक्रिय हो गए। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने क्रिकेट प्रशासन के रूप में भी काम किया था। लोकसभा के पूर्व सदस्य कीर्ति आजाद हाल ही में राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

Advertisement

रोजर बिन्नी

रोजर बिन्नी भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकटर हैं। रिटायर होने के बाद रोजर एक सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे फिर उन्होंने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं में से एक के रूप में भी काम किया है। वह कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से भी जुड़े हुए हैं। उनके बेटे स्टुअर्ट भी क्रिकेट से रिटायर होने के बाद युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देते हैं तो वहीं रोजर बिन्नी की बहू मयंती लैंगर बिन्नी एक लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर हैं।

मदन लाल

मदन लाल टीम इंडिया के कोच के रूप में काम कर चुके हैं। वह यूएई क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। फिलहाल वह एक टीवी शो में एक विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, मदन लाल नई दिल्ली में सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं।

Advertisement

सैयद किरमानी (विकेटकीपर)

सैयद किरमानी उस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अभिनय में कदम रखा और साल 2012 में वह मझविल्लिनट्टम वेरे नामक फिल्म का हिस्सा थे।

बलविंदर संधू

1983 के फाइनल में बलविंदर संधू ने भी अहम भूमिका निभाई थी। रिटायर होने के बाद उन्होंने विभिन्न रणजी ट्रॉफी टीमों के कोच के रूप में काम किया है। उन्होंने पिछले साल बनी फिल्म 83 में अभिनेताओं को क्रिकेट सिखाने के लिए काम किया था। यह फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button