विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ियों के पांच राज खोले

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पिछले एक दशक में विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई प्रारूपों में रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने देश और विदेश में कई ऐतिहासिक सीरीज जीती हैं। वह अब तक के सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक हैं।
भारत के अधिकांश वरिष्ठ खिलाड़ी अपने आयु वर्ग के क्रिकेट के दिनों से विराट कोहली के साथ खेल रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनके बीच अच्छी तालमेल रही है, और मैदान पर और मैदान के बाहर भी वह एक अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में अपने साथियों के बारे में बात की है और उनके बारे में कुछ रहस्य भी साझा किए हैं।
इस आर्टिकल में हम विराट कोहली द्वारा अपनी टीम के साथियों के बारे में बताए गए पांच मजाकिया बातों पर नजर डालेंगे।
मोहम्मद शमी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली कुछ साल पहले कपिल शर्मा की शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में नजर आए थे। उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में और अपने साथियों के बारे में भी बहुत कुछ बताया था। इस एपिसोड को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।
विराट कोहली से कपिल शर्मा ने अपने साथियों के बारे में कुछ सवाल पूछे थे। यह पूछे जाने पर कि उनके साथियों में सबसे आलसी कौन है, कोहली ने जवाब में “मोहम्मद शमी” का नाम कहा था।
रोहित शर्मा
उसी ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ एपिसोड में, विराट कोहली ने भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा सहित अन्य क्रिकेटरों के बारे में भी बात की। कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा सबसे असहज जगहों पर सो सकते हैं।
उन्होंने कहा, “वह सबसे असहज जगह पर भी सो जाएगा। इतना सोते हुए मैंने किसी को नया देखा। टाइम पर सोता है तो भी देर से उठता है, लेट सोता है तो भी लेट से उठता है।”
चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा कई सालों से एक साथ खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी तालमेल है और दोनों भारतीय टीम के लिए एक साथ कुछ यादगार पारियां खेली हैं। जैसा कि प्रशंसकों को पता है चेतेश्वर पुजारा एक शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं, विराट कोहली ने खुलासा किया कि पुजारा काफी धार्मिक भी हैं।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा के बारे में बात करते हुए कहा कि वह दिन में 5 बार पूजा करते हैं। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि सौराष्ट्र के क्रिकेटर इतने धार्मिक हैं कि उनकी पत्नी का नाम भी पूजा है। कोहली ने कहा,
“चेतेश्वर पुजारा, बहुत फोकस्ड खिलाड़ी हैं, उनसे शरीफ लड़का मेने आज तक नहीं देखा। उनका नाम भी पुजारा है और वह दिन में 5 बार पूजा भी करते हैं और उनकी पत्नी का नाम भी पूजा है।”
हार्दिक पांड्या
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विराट कोहली मैदान पर और मैदान के बाहर एक शानादर बॉन्ड साझा करते हैं। उन्हें केएल राहुल के साथ अक्सर हैंगआउट करते देखा जाता है। ब्रेकफास्ट विद चैंपियनंस के एक एपिसोड में विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के बारे में एक मजेदार राज खोला। उन्होंने कहा कि हार्दिक अपने आईपॉड में सिर्फ अंग्रेजी गाने रखता है लेकिन उसे किसी गाने का बोल नहीं पता है।
कोहली ने कहा,“हार्दिक पांड्या के पास आईपॉड है, उसमें सारे इंग्लिश गाने हैं। उसे एक गाने के पांच शब्द भी नहीं आते। उसे बस बीट चाहिये जिसपर वो अपना गर्दन हिलाता रहता है।
रवींद्र जडेजा
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईसीसी अंडर19 विश्व कप 2008 टूर्नामेंट में विराट कोहली के नेतृत्व में खेले थे। उस साल भारतीय टीम ने चैंपियनशिप जीती थी। तब से उन्होंने देश के लिए कई मैच एक साथ खेले हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में विराट कोहली द्वारा साझा की गई एक दिलचस्प कहानी में, उन्होंने खुलासा किया कि कैसे रवींद्र जडेजा अन्य खिलाड़ियों को सुनाने के लिए कहानियां बनाते हैं।
उन्होंने कहा, “जडेजा जामनगर में रहता है। जामनगर की कोई बात करो। वो कहता है की जामनगर में 2 बिल्डिंग है। और दोनों बिल्डिंग हर साल एक चावल के आकार जितना पास आती जा रही है। अगर दोनों आपस में मिल गई तो दुनिया खत्म हो जाएगी। देखो वह किस लेवल का फेकू है।”