FeatureIPL

11 साल बाद आईपीएल 2022 में ये 4 चीजें होती हुई दिखाई देंगी

Share The Post

आईपीएल 2022 के लिए बीसीसीआई द्वारा शेड्यूल जारी किया जा चुका हैं। आईपीएल 26 मार्च से शुरू होगा और 29 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा। इस बार लीग में कुल 70 मैच खेले जाएंगे और सभी मैच मुंबई और पुणे में होने है। मुंबई में कुल मिलाकर 55 मैच और पुणे में 15 मैच होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15-15 मैच होंगे। 65 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 12 दिन डबल हेडर (दो मैच) खेले जाएंगे। पहला मैच साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

वहीं प्लेऑफ और फाइनल मैच कहा खेले जाएंगे इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है कहा जा रहा है कि ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा सकते है। सभी टीमें ने अपने स्क्वॉड पूरे कर लिए है और अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। तो आज हम आपको आईपीएल 2022 में उन 4 चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो आप 11 साल बाद होते हुए देखेंगे।

Advertisement

1. मैथ्यू वेड

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने 2.40 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। वेड ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी कारण गुजरात ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है।

इससे पहले वेड 2011 के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेले थे। उस सीजन में उन्होंने 3 मैच खेले थे और मात्र 66.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 22 रन ही बना सके थे। उसके बाद वो 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2022 में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

2. आईपीएल 2022 पहला मैच: सीएसके बनाम केकेआर

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रनरअप कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगी। इससे पहले ये दोनों टीमें जब 2011 के आईपीएल के पहले मैच में भिड़ी थी तो उस मैच को चेन्नई ने 12 रन से अपने नाम कर लिया था।

चेन्नई की टीम इस बार जहां अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं कोलकाता खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। चेन्नई अब तक 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं और कोलकाता ने 2 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। इस बार कोलकाता टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी जो इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल चुके हैं।

Advertisement

3. 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी

आज से 11 साल पहले भी आईपीएल में 10 टीमें खेल चुकी हैं। उस समय 2011 के आईपीएल में दो नयी टीमें कोच्चि टस्कर्स केरला और पुणे वारियर्स इंडिया शामिल हुई थी। वहीं बाकि 8 टीमों में- चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) शामिल थी।

कोच्चि टस्कर्स केरला की कप्तानी महेला जयवर्धने ने की थी और पुणे वारियर्स इंडिया टीम की कप्तानी उस सीजन में युवराज सिंह ने संभाली थी। आईपीएल 2011 का खिताब चेन्नई ने बैंगलोर को हराते हुए जीता था।

Advertisement

4. लीग राउंड के लिए ग्रुप डिवीजन

आईपीएल 2022 में 10 टीमों को ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है। लीग राउंड में 70 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स शामिल है।

वहीं ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस शामिल है। टूर्नामेंट की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स का पहली बार आमना-सामना 28 मार्च को होगा। लखनऊ टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे है और गुजरात टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button