FeatureIPL

आईपीएल इतिहास में केकेआर द्वारा खरीदे गए 5 सबसे महंगे खिलाड़ी-जानें वे अब कहाँ हैं?

Share The Post

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की उन फ्रेंचाइजी में से एक है जिन्होंने एक से अधिक बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। बेशक केकेआर के लिए आईपीएल के शुरुआती सीजन अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन, फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम किया था।

बीते कुछ वर्षों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेयर्स को रिलीज और रिटेंशन करने में कुछ बड़े फैसले किए हैं साथ ही नीलामी में भी सतर्कता के साथ फैसले लिए गए हैं।

Advertisement

इस नोट पर, आज के इस लेख में उन प्लेयर्स पर एक नजर डालते हैं केकेआर के सबसे महंगे प्लेयर्स कौन हैं और अब क्या कर रहे हैं।

5.) मिशेल स्टार्क: 9.4 करोड़ (आईपीएल 2018)

मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास में केकेआर के लिए सबसे महंगे प्लेयर्स में से एक हैं। कोलकाता ने आईपीएल 2018 में मिशेल स्टार्क पर 9.4 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। और, उन्हें साइन किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने उस सीजन आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला था।

Advertisement

आईपीएल 2018 के बाद से स्टार्क ने कभी भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने आखिरी बार आईपीएल 2015 में हिस्सा लिया था। हालांकि, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर स्टार्क अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। और वह, तीनों फॉर्मेट्स में तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं।

4.) क्रिस लिन: 9.6 करोड़ (आईपीएल 2018)

कोलकाता नाइट राइडर्स एक ऐसी टीम रही है जो अपने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए जानी जाती रही है। लंबे, समय तक आंद्रे रसेल को सपोर्ट करने के अलावा उन्होंने क्रिस लिन को साइन करने के लिए 9.6 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल 2018 और 2019 में वह अपने प्रदर्शन से अधिक प्रभावित नहीं कर सके। जिस कारण अगली मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसके बाद क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने साइन कर लिया था।  और, अब आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले एक बार फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया है। क्रिस लिन ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

3.) युसूफ पठान: 9.66 करोड़ (आईपीएल 2011)

यूसुफ पठान आईपीएल के शुरुआती सीजन में स्टार थे। इसलिए, केकेआर ने आईपीएल 2011 में यूसुफ पठान को 9.66 करोड़ रुपये देते हुए साइन किया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी को प्रभावित किया था। पठान ने केकेआर के लिए 1893 रन बनाए और फ्रेंचाइजी के लिए 21 विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

हालांकि, अब वह क्रिकेट से दूर हैं और संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में उन्होंने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भी हिस्सा लिया है। जहाँ वह अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। इससे उन्हें कुछ अन्य विदेशी लीगों में अनुबंध हासिल करने में मदद मिल सकती है।

2.) गौतम गंभीर: 11.04 करोड़ (आईपीएल 2011)

केकेआर के लिए पहले तीन सीजन काफी खराब रहे थे। तीन सीजन खराब प्रदर्शन के अलावा उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ा था। इसलिए, आईपीएल 2011 से पहले उन्होंने फ्रेंचाइजी में पूरी तरह से तब्दीली करने का फैसला किया।

Advertisement

आईपीएल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने 122 मैचों में 3345 रन बनाए। और, फ्रेंचाइजी को दो खिताब जिताने में मदद की। फिलहाल गंभीर दिल्ली से सांसद हैं। और, स्टार स्पोर्ट्स के नियमित कमेंटेटर भी हैं। आईपीएल की बात करें तो हाल ही आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपना मेंटर नियुक्त किया है।

1.) पैट कमिंस: 15.5 करोड़ (आईपीएल 2020)

आईपीएल इतिहास में केकेआर के लिए पैट कमिंस सबसे महंगे प्लेयर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। कमिंस ने अब तक केकेआर के लिए अब तक 23 विकेट लिए हैं। और, दो अर्धशतक भी बनाए हैं।

Advertisement

हाल ही में हुई एशेज सीरीज से पहले, पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था। उन्होंने एशेज में टीम का नेतृत्व करते हुए इंग्लैंड को 4-0 से मात दी थी। कमिंस एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो किसी भी बल्लेबाजी लाइन अप के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं। आज वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button