FeatureIPL

आईपीएल नीलामी के इतिहास में खरीदे गए 5 सबसे आइकॉनिक खिलाड़ियों के बारे में जानिये

Share The Post

आईपीएल का 15वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। आईपीएल आज के समय में पूरी दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुकी हैं। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, एसोसिएशन और फैंस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। तो आज हम आपको आईपीएल नीलामी के इतिहास में खरीदे गए पांच सबसे आइकॉनिक खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।

5) आंद्रे रसेल- 0.6 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स- आईपीएल 2014)

कोलकाता ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर काफी विश्वास जताया है। उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ बरकरार रखा है। रसेल काफी समय से कोलकाता की तरफ से खेल रहे है।

Advertisement

आंद्रे रसेल को 2017 में डोपिंग नियम का उल्लंघन करने के लिए एक साल का बैन लगा दिया गया था। रसेल पर यह बैन 31 जनवरी, 2017 से 30, जनवरी 2018 तक लगा था। किंग्सटन की तीन सदस्यीय ऐंटी डोपिंग समिति ने उन पर यह बैन लगाया था। इसके बाद भी कोलकाता ने उन्हें रिलीज नहीं किया। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन कर लिया है।

4) डेविड वार्नर- 5.5 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद- आईपीएल 2014)

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में एक ब्रांड बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी। उसके बाद उन्होंने 2014 में डेविड वार्नर को अपनी टीम में शामिल किया था। बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के अलावा उन्होंने कप्तानी करते हुए 2016 में फ्रेंचाइजी को खिताब जितवाया था।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल 2021 में फ्रेंचाइजी का उन पर से विश्वास उठ गया। वार्नर से कप्तानी छीन ली गई और उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया। यह किसी भी टीम और फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा नहीं है। अब वार्नर मेगा नीलामी में हिस्सा ले रहे है और कुछ टीमें उन पर बड़ी बोली लगा सकती है।

3) एबी डिविलियर्स- 5.06 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- आईपीएल 2011)

एक भारतीय खिलाड़ी के लिए फैनबेस बनाना आसान होता है, लेकिन एक विदेशी खिलाड़ी के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है। हालाँकि, एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने आरसीबी के लिए 4522 रन बनाने के अलावा बहुत सारी मैच जिताऊ पारियां खेली है। इन चीजों के साथ-साथ अन्य कारणों से भी बैंगलोर के फैंस एबीडी को काफी पसंद करते है।

Advertisement

हाल ही में, एबीडी ने क्रिकेट के सभी तरह के प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। यह क्रिकेट फैंस के लिए खासकर आरसीबी के फॉलोवर्स के लिए काफी निराश करने वाला था। अब यह देखने दिलचस्प रहेगा कि क्या वह आरसीबी के साथ किस और रूप में जुड़ेंगे।

2) रोहित शर्मा- 9.2 करोड़ (मुंबई इंडियंस- आईपीएल 2011)

रोहित शर्मा आईपीएल में शुरुआती तीन सीजन में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं मुंबई इंडियंस, जो हमेशा एक लोकप्रिय टीम रही है, उन्हें को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी जो सचिन तेंदुलकर को फ्रेंचाइजी के चेहरे के रूप में रिप्लेस कर सके। सचिन उस समय भी टीम का हिस्सा थे लेकिन आईपीएल में वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे।

Advertisement

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने लोकल खिलाड़ी रोहित को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए 5 खिताब जितवाए है।

1) एमएस धोनी- 6 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स- आईपीएल 2008)

आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को आईपीएल नीलामी में खरीदा था। धोनी आईपीएल इतिहास में खरीदे गए आइकॉनिक खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर काबिज है।

Advertisement

एमएस धोनी पहले ही एक क्रिकेटर और एक कप्तान के रूप में अपनी योग्यता साबित कर चुके थे। इसी वजह से सीएसके ने उन्हें 2008 में 6 करोड़ में खरीद लिया था। धोनी अभी भी टीम की कमान संभाल रहे है और फ्रेंचाइजी को चार आईपीएल ट्रॉफी भी जितवा चुके हैं। एमएस धोनी-सीएसके का कनेक्शन खास है और इसे आईपीएल में अब तक के सबसे बेहतरीन एसोसिएशंस में से एक माना जाता है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button