Feature

5 मौजूदा क्रिकेटर जो मैदान पर जर्सी नंबर 7 पहनते हैं

Share The Post

खेल के मैदान पर खिलाड़ियों के जर्सी नंबर की अपनी अलग महत्वता होती है। खेल क्रिकेट का हो या फिर फुटबाल हर खेल में खिलाड़ी अपने अलग जर्सी नंबर से पहचाने जाते हैं। जर्सी नंबर खिलाड़ियों को अलग पहचान देने के साथ साथ प्रशंसकों को उन्हें आसानी से पहचानने में भी मदद करती है। आमतौर पर प्रशंसकों को प्रत्येक खिलाड़ियों का जर्सी नंबर याद नहीं रहता है मगर कुछ जर्सी नंबर खिलाड़ी के संन्यास के बाद भी हमारे दिलों में रह जाते हैं। इसी में एक है जर्सी नंबर 7 जिसे सबसे सफल भारतीय (Indian Cricket Team) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पहना करते थे।

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं मगर उनके संन्यास के बाद भी इस जर्सी नंबर को उनसे जोड़ कर देखा जाता है। आइए 5 ऐसे मौजूदा खिलाड़ियों पर नजर डाले जो जर्सी नंबर 7 पहनते हैं।

Advertisement

5 मौजूदा क्रिकेटर जो मैदान पर जर्सी नंबर 7 पहनते हैं

1. टिम पेन

आईसीसी ने एशेज 2019/20 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में जर्सी नंबर पेश किया था। इसी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को जर्सी नंबर 7 पहने देखा गया था। सैंडपेपर गेट की घटना के बाद पेन को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज का खिताब बरकरार रखा और वह भी इंग्लैंड की घरेलू धरती पर। एशेज 2019/20 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली श्रृंखला भी थी। पेन अपनी टीम को फाइनल तक तो नही पहुंचा सके मगर उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2020/21 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

2. दासुन शनाका की जर्सी का नंबर 7 है 

दासुन शनाका सीमित ओवर के खेल में श्रीलंका के मौजूदा कप्तान है। शनाका भी जर्सी नंबर 7 पहनते है। दासुन शनाका को घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई टीम में जगह मिली।

आने वाले सालों में वह श्रीलंका क्रिकेट के लिए बड़ा नाम बन सकते है। हाल ही में उनकी कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीती है।

Advertisement

3. मोमिनुल हक

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक भी 7 नंबर जर्सी का इस्तेमाल करते है। मोमिनुल मौजूदा बांग्लादेश टेस्ट टीम में सबसे भरोसेमंद मध्य क्रम के बल्लेबाजों में से एक हैं। वह बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते है।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 42.93 की औसत से 3349 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक और 14 अर्धशतक भी हैं।

Advertisement

4. मोहम्मद नबी भी जर्सी नंबर 7 पहनते हैं 

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी इस सूची में शामिल है। नबी को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ियों में माना जाता है। हाल के वर्षों में अफगानिस्तान टीम की सफलता में उनका प्रमुख हाथ रहा है। अफगानिस्तान को टेस्ट टीम का दर्जा दिलाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नबी ने कुछ समय के लिए देश का नेतृत्व भी किया है और विश्व कप में टीम का हिस्सा भी रहे हैं। उन्होंने सभी प्रारूपों में अफगानिस्तान के लिए 211 मैच खेले हैं। जिसमें वह 212 विकेट ले चुके हैं और 4000 से अधिक रन भी बना चुके हैं। उनके पास T20I क्रिकेट में सर्वाधिक 13 मैन ऑफ द मैच पुरस्कारों का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Advertisement

5. नेविल मादजिवा

नेविल मादजिवा जिम्बाब्वे के शानदार ऑलराउंडर हैं। उनकी गेंदबाजी में ज्यादा रफ्तार नही है मगर वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह ज़िम्बाब्वे के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2016 में भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक टी20 जीत के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

भारत के खिलाफ उस टी20 मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी। गेंद नेविल मादजिवा हाथों में थी तो वहीं बल्लेबाजी पर एमएस धोनी मौजूद थे। धोनी के स्ट्राइक पर होने के बावजूद जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले को 2 रन से जीत लिया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button