Feature

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व 4 भारतीय खिलाड़ी जो सीएसए टी 20 लीग में प्रिटोरिया फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं

Share The Post

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की उन छह फ्रेंचाइजी में से एक है, जिन्होंने आगामी सीएसए टी20 लीग में एक टीम खरीदी है। दिल्ली टीम के मालिकों ने सीएसए टी 20 लीग में प्रिटोरिया फ्रेंचाइजी खरीदी। कहा जा रहा है कि उनका नाम प्रिटोरिया कैपिटल्स होगा।

यह सीएसए टी20 लीग का पहला एडिशन है, इसलिए दिल्ली कैपिटल्स अपने पूर्व खिलाड़ियों को इस साल के अंत में इंडियन फैंस को अट्रैक्ट करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में टी20 लीग की अपनी टीम प्रिटोरिया कैपिटल में शामिल करने के बारे में सोच सकती हैं। तो आज हम आपको उन चार पूर्व दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो प्रिटोरिया कैपिटल के लिए खेल सकते हैं।

Advertisement

1. उन्मुक्त चंद

भारत को 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले उन्मुक्त चंद ( Unmukt Chand) दिल्ली की टीम में 2011 में शामिल हुए थे और 2013 तक इसी टीम का हिस्सा रहे थे। वह एक लोकप्रिय नाम है। इसलिए फ्रेंचाइजी उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से खिलाने के बारे में सोच सकती हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 21 मैच खेले है और 100 की औसत से 300 रन बनाये है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

2. अशोक डिंडा

तेज गेंदबाज अशोक डिंडा (Ashok Dinda) क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह आगामी लीजेंड्स लीग टी20 में खेलते हुए दिखाई देंगे। अगर वह लीजेंड्स लीग टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते है तो सीएसए टी 20 लीग के लिए दिल्ली अपने इस पूर्व खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के बारे में विचार कर सकती हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 78 मैच खेले है और 8.2 के इकॉनमी रेट की मदद से 69 विकेट अपने नाम किये है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट करने का है।

Advertisement

3. युवराज सिंह

इस लिस्ट में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। रिटायरमेंट के बाद भी युवराज ने ग्लोबल टी20 लीग कनाडा, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और अबू धाबी टी10 लीग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाया है कि उनमें काफी क्रिकेट बचा हुआ है।

युवी के पास दक्षिण अफ्रीका में खेलने का काफी अनुभव है और दिल्ली कैपिटल्स इसका फायदा उठा सकती हैं। युवी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 132 मैच खेले है और 129.72 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2750 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 13 अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट लेने में कामयाब रहे है।

Advertisement

4. लक्ष्मी रतन शुक्ला

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला (Laxmi Ratan Shukla) आगामी लीजेंड्स लीग टी 20 टूर्नामेंट के लिए घोषित 50 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है। अशोक डिंडा की तरह, अगर दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मी शुक्ला एलएलसी टी 20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते है तो डीसी उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए साइन करने के बारे में सोच सकती हैं। इरफान पठान, नमन ओझा और वेणुगोपाल राव जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी जिन पर विचार किया जा सकता हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 47 मैच खेले है और 115.71 के स्ट्राइक रेट की मदद से 405 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 8.54 के इकॉनमी रेट के साथ 15 विकेट लिए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button