IPLNews

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने किया अपने नाम का ऐलान; ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट के जरिए किया स्वागत

Share The Post

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले फैंस अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के नाम सामने आने इंतजार कर रहे थे। जहाँ जनवरी में लखनऊ फ्रैंचाइज़ी ने अपने नाम का ऐलान किया था। और कुछ दिनों पहले ही अपना लोगो जारी किया था। वहीं सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा बढ़ती जक रही थी कि अहमदाबाद अपने नाम का ऐलान आखिर कब करेगी।

हांलाकि, देर से ही सही लेकिन अहमदाबाद आईपीएल।फ्रेंचाइजी ने आज अपने नाम की घोषणा कर दी है। साथ ही कहा है कि आज से फ्रेंचाइजी को “गुजरात टाइटन्स” के रूप में जाना जाएगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जब अपने नाम का ऐलान करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स बताया था। तब, फैंस ने इसकी आलोचना की थी। क्योंकि, उन्हें लग रहा था कि यह नाम आईपीएल की पुरानी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएसजी) से मिलता-जुलता है।

लेकिन, अब जबकि अहमदाबाद आईपीएल फ्रैंचाइज़ी ने अपने नाम का ऐलान करते हुए ‘गुजरात टाइटन्स’ बताया है। तब फैंस ने इस नाम का स्वागत किया है। क्योंकि, यह थोड़ा अलग नाम है और यह ऐसा नाम नहीं है जो आईपीएल फ्रेंचाइजी में पहले से प्रचलित हो।

Advertisement

बता दें कि, टाइटन्स दक्षिण अफ्रीका के घरेलू सर्किट में एक फ्रेंचाइजी है। लेकिन दुनिया भर के किसी भी प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट में (फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में) अब तक टाइटन्स नाम की कोई भी टीम नहीं है। इसलिए, अहमदबाद फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए ‘गुजरात टाइटन्स’ एक दम नए नाम की तरह है।

बेशक, लखनऊ सुपर जायंट्स भी एक ऐसा नाम है जो फ्रेंचाइजी लीग में अधिक प्रचलित नहीं है। लेकिन, इस नाम का फैंस ने स्वागत नहीं किया था। क्योंकि, यह नाम आईपीएल में पहले शामिल रहा है। और, लोग इस नाम के बारे में भली भांति परिचित हैं।

Advertisement

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी फिलहाल सोशल मीडिया पर नहीं ज्यादा एक्टिव

अहमदाबाद आईपीएल फ्रेंचाइजी यानी गुजरात टाइटन्स मेगा नीलामी से पहले सहयोगी स्टाफ और प्लेयर्स को साइन करने के काम पर फोकस कर रही होगी। जबकि, लखनऊ सुपरजाइंट्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।

वास्तव में, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह एक फायदे वाली बात रही है कि उनके पास पहले से ही राइजिंग पुणे सुपरजायंट के अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स थे। जो लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक के समूह के ही स्वामित्व में थे। और, अब वे इन्हीं सोशल मीडिया अकाउंट्स का यूज अपनी नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए के लिए कर रहे हैं।

Advertisement

यहाँ यह समझना चाहिए कि, जैसे-जैसे मेगा नीलामी नजदीक आएगी अहमदाबाद यानी गुजरात टाइटन्स की सोशल मीडिया टीम और तेजी से एक्टिव होकर काम करेगी। बहरहाल, टीम मैनेजमेंट की बात करें तो अहमदाबाद ने बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को अपना मुख्य कोच और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है। जबकि, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विक्रम सोलंकी को उनका मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है।

ऐसा माना जा रहा है कि, फ्रेंचाइजी के नाम के ऐलान के बाद अब अहमदाबाद फ्रेंचाइजी यानी गुजरात टाइटन्स मेगा नीलामी से पहले अपना लोगो भी जारी सकती है। क्योंकि, अब मेगा नीलामी में अधिक दिन शेष नहीं हैं। जोकि, 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होना है।

Advertisement

अहमदाबाद आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा आज उनके नाम की घोषणा के बाद ट्विटर पर ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आयीं हैं:

Advertisement

https://twitter.com/shiv0769/status/1491310965060956161?

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/Saisri_01/status/1491313357080899585?

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button