
भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में शानदार फॉर्म में है। इसकी झलक उन्होंने आज असम के खिलाफ दिखाई। अपने अभियान के तीसरे गेम में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, मुंबई के कप्तान ने राजकोट में असम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली।
उनकी इस पारी की मदद से मुंबई ने असम को 61 रन से हरा दिया। पृथ्वी ने 61 गेंद में 134 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 9 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219. 67 का रहा। उनकी इस पारी की मदद से मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी इस शानदार पारी की मदद से ट्विटर पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है। उनमें से कुछ रिएक्शन यहाँ दिए गए है:
यहाँ देखें रिएक्शन:
Hundred by Prithvi Shaw in 46 balls in Syed Mushtaq Ali Trophy.
A Shaw carnage!
Advertisement— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 14, 2022
Maiden hundred for Captain Prithvi Shaw in T20 format, hundred from 46 balls including 10 fours and 6 sixes, A knock to remember, What a player. pic.twitter.com/bokhoHDAPQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 14, 2022
Advertisement
Talented is the word!!
Advertisement— 𝐕ЄƝ (@shreywtf_) October 14, 2022
This is not a Century, This is a STATEMENT#smat2022 https://t.co/RsEFXwPgNe pic.twitter.com/aH6YKseqFQ
— 🇮🇳Sai Swaroop🇮🇳 (@saiswaroop_45) October 14, 2022
Advertisement
This is intent..bring him in.. he needs to open instead of statpadder kl https://t.co/FbbtYaF52J
Advertisement— Piyush (@_din_djarin_) October 14, 2022
This is for national selection. committee. Prithvi Shaw 134 in 61 balls with 13 fours and 9 sixes. Strike rate 219.67. Dear selectors , how long you are going to ignore him.
— Makarand Waingankar (@wmakarand) October 14, 2022
Advertisement
Prithvi Shaw is some opener.fearless, aggressive and technically sound.
India could have selected him for T20 world cup in place of KL Rahul #prithvishawAdvertisement— Rushikesh Jadhav (@meRjadhav) October 14, 2022
#PrithviShaw is he playing in a different planet? Get him a visa and send him to Melbourne!
— E.R. Ramachandran (@ERRamachandran) October 14, 2022
Advertisement
पृथ्वी शॉ के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन पारी खेली। असम की तरफ से रियान पराग, रोशन आलम और रज्जाकुद्दीन अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन का शिकार बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम 19.3 ओवरों में 169 रन के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रज्जाकुद्दीन अहमद ने बनाये। उन्होंने 26 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद 39 रन की पारी खेली। वहीं रियान पराग ने भी 10 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली।
मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तुषार देशपांडे ने लिए। उन्होंने 3.3 ओवर 25 रन देते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी। इसके अलावा अमन हकीम खान, तनुष कोटियां और शम्स मुलानी ने 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा पृथ्वीपाल सोलंकी के हाथ एक सफलता मिली।
पृथ्वी शॉ की कप्तानी पारी ने दिखा दिया कि उन्हें हल्के में ना ले। उन्हें भारतीय टीम में होना चाहिए। उन्होंने इस मैच में 46 गेंद में शतक जड़ दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज के टी20 के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 85 मैच खेले है और 151.75 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2287 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 18 अर्धशतक देखने को मिला है।