CricketFeature

7 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने एक ही साल में SENA देशों में टेस्ट और वनडे में शतक बनाया

Share The Post

सेना (SENA) देशों में शतक बनाना किसी भी उपमहाद्वीप के क्रिकेटर के लिए एक मुश्किल काम है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की तुलना में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की स्थितियां बहुत अलग हैं।

SENA देशों में बल्लेबाजी करते हुए बहुत कम बल्लेबाजों ने सफलता हासिल की है। SENA देशों में भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बात करें तो कुछ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। तो हम आपको सात ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने एक ही साल में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे में शतक बनाया।

Advertisement

1. ऋषभ पंत- 2022

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) यह अनूठी उपलब्धि हासिल करने वाले 2018 के बाद पहले भारतीय बने। उन्होंने साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट शतक बनाया और फिर 2022 के मध्य में इंग्लैंड में वनडे शतक लगाया।

2. विराट कोहली- 2012, 2014, 2015 और 2018

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने चार अलग-अलग सालों में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 2012, 2014, 2015 और 2018 में यह कारनामा किया था। फैंस उन्हें जल्द ही ऐसा कारनामा दोबारा करने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

3. अजिंक्य रहाणे- 2014

दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए 2014 एक सपना था क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शतक बनाए थे। इंग्लैंड में उन्होंने टेस्ट और वनडे शतक लगाए।

4. सचिन तेंदुलकर- 1997, 1999, 2001, 2002, 2008 और 2009

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सबसे अधिक सालों में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 1997, 1999, 2001, 2002, 2008 और 2009 में रिकॉर्ड पूरा किया।

Advertisement

5. वीवीएस लक्ष्मण- 2004

इस लिस्ट में शामिल होने वाले एक अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) हैं। द वेरी वेरी स्पेशल बल्लेबाज ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे में शतक बनाया था।

6. वीरेंद्र सहवाग- 2002

पूर्व भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने 2002 में SENA देशों में एक टेस्ट और वनडे शतक बनाया। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट शतक और न्यूजीलैंड में वनडे शतक लगाया।

Advertisement

7. राहुल द्रविड़- 1999

वर्तमान भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भी यह उपलब्धि तब हासिल की जब वह एक सक्रिय क्रिकेटर थे। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड में टेस्ट और वनडे शतक लगाया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button