CricketFeature

दिल्ली कैपिटल्स के 3 खिलाड़ी जिन्हें शायद आईपीएल 2023 में खेलने का मौका न मिले

Share The Post

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी उन्होंने वैसा प्रदर्शन करके नहीं दिखाया। लगातार तीन वर्षों तक क्वालीफाई करने के बाद, वे 2022 में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रहे। ऐसे में वो अब आईपीएल 2023 में अपना पहला खिताब हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे। आईपीएल 2023 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा।

उन्होंने फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, मुकेश कुमार और रिले रूसो जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। ऐसे में ये कहना बिल्कुल सही है कि अपनी टीम को मजबूत करने के लिए काफी पैसा खर्च किया है। बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ, कुछ अनलकी खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सकता हैं। तो हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हे शायद आईपीएल 2023 में खेलने का मौका नहीं मिले।

Advertisement

3. चेतन सकारिया

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को आईपीएल 2023 में खेलने का मौका नहीं मिल सकता है। उन्हें आईपीएल 2022 में सीमित अवसर मिले थे, लेकिन वह उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए। डीसी के अनुभवी अटैक के साथ, युवा तेज गेंदबाज को पूरे सीजन के लिए बेंच पर बैठे रहना पड़ सकता हैं।

यह कहना सही है कि वह टीम के पेकिंग क्रम में सबसे अंत में आते हैं जिसमें इशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्खिया और मुस्तफिजुर रहमान जैसे गेंदबाज हैं। सकारिया के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 17 मैच खेले है और 8.1 के इकॉनमी रेट की मदद से 17 विकेट लिए है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 31 रन देकर 3 विकेट लेना रहा हैं।

Advertisement

2. यश धुल

यश धुल (Yash Dhull) एक अन्य खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें आईपीएल 2023 में खेलने का मौका नहीं मिल सकता हैं। ऋषभ पंत के टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ, डीसी अनुभवी मनीष पांडे और सरफराज खान को बीच में खेलने का विकल्प चुन सकते हैं। टीम कॉम्बिनेशन के कारण धुल को आईपीएल में डेब्यू के लिए एक और सीजन का इंतजार करना पड़ सकता है।

युवा खिलाड़ी घरेलू सर्किट में अच्छा खेल रहा है और लगातार रन बना रहे है। धुल के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 8 मैच खेले है और 131.52 के स्ट्राइक रेट से 363 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले है। टी20 इंटरनेशनल में दाएं हाथ के बल्लेबाज का हाईएस्ट स्कोर 73 रन है।

Advertisement

1. रिले रूसो

रिले रूसो (Rillie Rossouw) को IPL 2023 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने टीम में शामिल किया है। हाल ही के दिनों में प्रोटियाज बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन के लिए काफी सुर्खियां बटोरी हैं और अपने फ्रेंचाइजी और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए लगातार रन बना रहे है। अनुभवी खिलाड़ी टीम कॉम्बिनेशन के कारण आईपीएल 2023 में पूरे सीजन के लिए बेंच पर बैठे रह सकते हैं।

डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल और एनरिक नॉर्खिया के लाइनअप में चार विदेशी खिलाड़ी होने की उम्मीद है और संभावना है कि फिल साल्ट के होने की वजह से उन्हें मौका मिल पाए इसकी उम्मीद न के बराबर है। रूसो के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 284 मैच खेले है और 142.73 के स्ट्राइक रेट से 7057 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 43 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 112* रन है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button