5 खिलाड़ी जो एशिया कप 2022 का हिस्सा हो सकते थे लेकिन उन्होंने दूसरे देश के लिए खेलने का किया फैसला
एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त सो हो रही है। एशियाई देशों के बीच खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजिन संयुक्त अरब अमिरात में होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
बता दें इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीम अपनी दावेदारी पेश करेगी। पिछले कुछ समय से क्रिकेट में यह चलन आया है कि खिलाड़ी अपने मूल देश को छोड़कर किसी ओर देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो अगर अपने मूल देश के लिए क्रिकेट खेल रहे होते तो वह भी एशिया कप 2022 का हिस्सा होते।
टिम डेविड
टिम डेविड ने सिंगापुर में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेड़ा है। अगर वह सिंगापुर के लिए अभी भी खेल रहे होते तो अपनी राष्ट्रीय टीम को एशिया कप 2022 के क्वालीफायर में टीम की मदद कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने का निर्णय लिया है।
मार्क चैपमैन
न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे मार्क चैपमैन हॉन्गकॉन्ग के रहने वाले हैं। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की जर्सी में टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। अगर वह अभी भी इस एशियाई देश के लिए खेल रहे होते तो वह भी एशिया कप 2022 का हिस्सा होते।
शेहान जयासूर्या
ऑलराउंडर शेहान जयासूर्या ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट को अलविदा कह कर यूएसए में शिफ्ट होने का फैसला लिया है। वह एक बार फिर अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 12 वनडे मैचों में 195 रन बनाए है जबकि 18 टी20 मैचों में 241 रन बनाए हैं।
अंशुमान रथ
भारत से नाता रखने वाले अंशुमान रथ ने एशिया कप 2018 में हॉन्ग कॉन्ग की अगुवाई की थी। हालांकि वह भारत वापस आ चुके हैं और एक बार फिर अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
इजातुल्लाह दौलतजाई
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी इजातुल्लाह दौलतजाई ने अफगानिस्तान के लिए अपनी शुरुआती क्रिकेट खेली है। लेकिन अब वह जर्मनी शिफ्ट हो चुके हैं। दौलतजाई एक तेज गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं।