सुरेश रैना हुए को वेल्स यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की उपाधि तो पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करते हुए कही ये बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) की गिनती दुनिया के बेहतरीन मिडिल आर्डर के बल्लेबाजों और फील्डरों में की जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सालों तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए भी शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। हालांकि टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ नहीं जोड़ा था।
हालांकि पूर्व क्रिकेटर के नाम एक उपलब्धि जुड़ गयी है। सुरेश रैना को चेन्नई की वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टीज (VELS) ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। इस दौरान उनका परिवार उनके साथ था।
सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए दी इस बात की जानकारी
रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंड एंड टेक्नॉलजी एंड एडवांस स्टडीज द्वारा ये सम्मान पाकर बेहद खुश व शुक्रगुजार हूं। मैं सभी से मिल रहे प्यार से बहुत अभिभूत हूं और सभी को दिल से धन्यवाद कहता हूं। चेन्नई मेरा घर है और ये मेरे लिए बेहद खास जगह है।”
I am humbled to receive this honour from the outstanding institution VELS Institute of Science & technology & Advanced Studies @VelsVistas @IshariKGanesh Sir. I am moved by all the love & thank you from the bottom of my heart. Chennai is home & it has a special place for me ❤️✨ pic.twitter.com/bZenkMwid8
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) August 5, 2022
Advertisement
इसके अलावा उनके कुछ फैंस ने भी इस चीज को लेकर ट्वीट किया है आप वो ट्ववीट यहाँ पर देख सकते हैं।
Congratulations Dr. @ImRaina Annaya 💐#SureshRaina | @ImRaina | #Raina | #MrIPL ❤️ pic.twitter.com/4QamnnTG8v
— Dr. Raina Stan 😎 (@DrRaina_) August 5, 2022
Advertisement
Dr. Suresh Raina #Sureshraina #Raina
pic.twitter.com/y8TDpjBc7LAdvertisement— ѕαи∂ყ🕊️ (@SandyTweetz_) August 5, 2022
Mr.Ipl ✅
Chinna Thala ✅
WC winner ✅
One of the Goat middle order batsman ✅
T20 specialist ✅
Goat fielder ✅
Now introducing you the man with all these qualities in a new version … Dr. Suresh Raina ♥️@ImRaina #SureshRaina#Raina pic.twitter.com/HlhvwdX7XE— Pawan Singh (@aspirant_pawan1) August 5, 2022
Advertisement
@ImRaina 👑💙So proud Of you My Champ 😍😍😍#DrSureshRaina #Raina #VelsUniversity pic.twitter.com/H5enEFQDih
Advertisement— Rajaguru Raina💖 (@RajaguruRaina3) August 3, 2022
आईपीएल में रैना के नाम है 5000 से ज्यादा रन
सुरेश रैना क आईपीएल करियर की बात की जाए तो वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में 5वें स्थान पर काबिज है। बाएं हाथ के बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 205 मैच खेले है और 32.52 के औसत की मदद से 5528 रन बनाये है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.73 का रहा है। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में बना चुके हैं 7000 से ज्यादा रन
सुरेश रैना के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 226 मैच खेले है और 35.31 के औसत की मदद से 5615 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 26 अर्धशतक देखने को मिले है। इसके अलावा उन्होंने भारत को 78 टी20 इंटरनेशनल मैच में रिप्रेजेंट किया है और 134.79 के स्ट्राइक रेट से 1604 रन बनाये है। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक दर्ज है। इस खब्बू बल्लेबाज ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच खेले है और 26.48 के औसत की मदद से 768 रन बनाये है। इस दौरान उन्हों एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए है।