NewsSocial

रविचंद्रन अश्विन ने शेन वार्न से जुड़े अनसुने किस्से को किया याद

Share The Post

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर रहे शेन वार्न ने लंबे समय तक एक दूसरे के विपरीत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। हालांकि, इस दौरान मैदान के अंदर उनकी प्रतिद्वंदता जरूर देखी जाती थी। लेकिन, क्रिकेट के मैदान के मैदान के बाहर दोनों अच्छे दोस्त थे।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न की असमय मौत पर क्रिकेट बिरादरी लगातार दुख व्यक्त कर रही है। वार्न का गत शुक्रवार को थाईलैंड में 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व क्रिकेटरों और टीम के पुराने साथियों ने स्पिन के जादूगर के साथ अपना सबसे यादगार अनुभव साझा किया है। मंगलवार को अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वार्न की एक अनसुनी कहानी का खुलासा किया, जो उन्होंने भारत के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से सुनी।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेन वार्न से जुड़ा किस्सा किया याद

अपने यूट्यूब चैनल पर वॉर्न पर एक अनोखी कहानी साझा करते हुए अश्विन ने उस समय को याद किया जब द्रविड़ ने वार्न से पूछा था कि उनके कंधे इतने मजबूत कैसे हैं। हालांकि यह स्पिनरों के लिए जरूरी भी है, जैसा कि अश्विन ने समझाया, लेकिन शेन वार्न की कहानी पूरी तरह से अलग है।

मैं राहुल द्रविड़ से बात कर रहा था जो बेहद दुखी थे। एक स्पिनर के लिए उनका कंधा और शरीर का ऊपरी आधा हिस्सा बेहद मजबूत होना चाहिए क्योंकि गेंद को घुमाने के लिए आपको कई बार हाथ घुमाना पड़ता हैं।

Advertisement

एक स्पिनर को अपनी कला में महारत हासिल करने के लिए नेट्स में गेंदबाजी करते रहना चाहिए। वार्न के कंधे मजबूत थे और यही उनका सबसे बड़ा फायदा था, ”अश्विन ने कहा कि राहुल भाई ने वार्न से एक बार पूछा कि, “आपके इतने मजबूत कंधे कैसे हैं? आप क्या करते हैं?”

जिसका जवाब देते हुए वार्न ने कहा कि, ”यह एक अनूठी कहानी है। ‘ऑसीज रुल्स फुटबॉल’ नामक एक खेल है जो कि रग्बी जैसा है। वार्न इस खेल को खेलना चाहते थे, लेकिन इसे खेलने वाले खिलाड़ी आमतौर पर लंबे और अच्छी तरह से फिट होते हैं।”

Advertisement

एक दिन मैच के दौरान उनके दोनों पैर टूट गए। वह चल नहीं सकते थे और बेडरेस्ट पर थे। 3-4 सप्ताह तक यूँ ही चलता रहा पर जल्द ही उन्होंने अपने हाथों का उपयोग करके लगातार तैराकी की और इससे उनके कंधे मजबूत हुए और वार्न ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐसा वार्न ने राहुल भाई से कहा। हम सभी जीवन में बाधाओं का सामना करते हैं, लेकिन देखिए कैसे वार्न ने इसे अपनी सफलता के फॉर्मूले के रूप में बदल दिया।

यह भी पढ़ें: शेन वार्न के निधन के बाद उनके मैनेजर ने खाने के तरीके को लेकर किया बड़ा खुलासा

वार्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए है जोकि एक खिलाड़ी द्वारा टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने की सूची में उन्हें दूसरे पायदान पर खड़ा करता है, वार्न ने सभी प्रारूपों में 1000 से अधिक विकेट लिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button