IPLNewsSocial

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने अंतिम IPL मैच को लेकर कही ये बड़ी बात

Share The Post

महेन्द्र सिंह धोनी विश्व के महानतम कप्तानों में से एक हैं। वह न केवल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बल्कि विकेटकीपर, फिनिशर और सबसे बढ़कर बेहतरीन रणनीतिकार भी हैं। गत वर्ष 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल में खेलना जारी रखा है।

कैप्टन कूल धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से जिस चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी जर रहे हैं। आज आईपीएल के 14वें सीजन में भी उसी टीम के कप्तान हैं और अपनी बेहतरीन कप्तानी के बल पर एक बार फिर सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचा दिया है।

Advertisement

ग्लोबल सुपर स्टार महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेल रहे होंगे या नही। यदि खेल रहे होंगे तो किस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगें। या फिर, क्या चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल-2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें रिटेन करेगी या नही। ऐसे सैकड़ों सवाल महेंद्र सिंह धोनी के लाखों प्रशंसकों के मस्तिष्क में होंगे।

हालांकि, अब महेंद्र सिंह धोनी ने स्वयं अपने आईपीएल के इस सीजन के बाद के अपने फैसले से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। इस अपडेट में उन्होंने बताया है कि वह अपना अंतिम आईपीएल मैच कहाँ खेलना पसंद करेंगे।

Advertisement

आईपीएल के सबसे बड़े सुपर स्टार महेंद्र सिंह धोनी के फैसले पर चर्चा करने से पहले, इस पर चर्चा करनी आवश्यक है कि बीते कुछ वर्षों से वह बल्लेबाजी में सफल नही रहे हैं। इस सीजन उन्होंने पहले खुद को बल्लेबाजी क्रम में निचले स्तर पर रखने का प्रयास किया। हालांकि अब, ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन वह रन बनाने में सफल नही रहे हैं।

गौरतलब है कि, मेगा-नीलामी आईपीएल-2022 से पहले होगी। धोनी अभी 40 साल के हैं और तीन और वर्षों के बाद अगली मेगा-नीलामी तक टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। इसलिए, चेन्नई सुपरकिंग्स का टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम में बनाए रखने का ज़ोखिम उठाने से पहले सैंकड़ों बार विचार करेगा। लेकिन, जिस हिसाब से धोनी की ब्रांड वैल्यू है, और अगर वह एक और सीज़न के लिए भी खेलते हैं तो फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में बनाए रखने के लिए तैयार होगी। कुल मिलाकर देखें तो सब धोनी के अंतिम फैसले पर ही निर्भर करेगा।

Advertisement

ऐसा लगता है कि, महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल-2021 के बाद के लिए अपने करियर के विषय में अपना फैसला कर चुके हैं। हाल ही में एक ऑनलाइन फैन-एक्सचेंज इवेंट में, धोनी ने चेन्नई के चेपक में अपना अंतिम आईपीएल मैच खेलने की इच्छा व्यक्त की।

https://twitter.com/SlowerOne_/status/1445403489836883975?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1445403489836883975%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsportsamaze.com%2Fcricket%2Fnews%2Fms-dhoni-picks-the-venue-where-he-wants-to-play-his-final-match-in-ipl%2F

Advertisement

इस ऑनलाइन फैन-एक्सचेंज इवेंट में, महेंद्र सिंह धोनी ने  धोनी ने कहा, “जब विदाई की बात आती है, तो आप आ सकते हैं और मुझे चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए देख सकते हैं। आपको मुझे विदाई देने का मौका मिलेगा। उम्मीद है, कि हम वहां चेन्नई आएंगे और अपना आखिरी मैच खेलेंगे और सभी प्रशंसकों से मिलेंगे।”

चूंकि, आईपीएल का यह सीजन अब यूएई में ही समाप्त होगा और यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगला सीजन भारत में ही होगा। इसलिए, इसका मतलब यह हो सकता है कि वह आईपीएल-2022 का हिस्सा हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और दीपक चाहर भी इस ऑनलाइन इवेंट का हिस्सा थे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button