IPLNewsSocial

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में अपने करियर की खेली बेहतरीन पारी तो ट्विटर पर आये रिएक्शन

Share The Post

आईपीएल 2022 का 22 वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 216 रन का स्कोर बनाया। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाये। उन्होंने 46 गेंद में 5 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 95 रन की बेहतरीन पारी खेली।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार के पास अपना पहला आईपीएल शतक दर्ज करने का मौका था, लेकिन वह पांच रन से चूक गए। पारी की एक गेंद बची हुई थी और उन्हें छह रन चाहिए थे। दुबे ने बड़ा शॉट लगाया, लेकिन गेंद बाउंड्री के पार नहीं गई। गेंद सीधे फाफ डु प्लेसिस के हाथों में गयी लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया और उन्हें सिर्फ एक रन मिला।

Advertisement

उनके अलावा उथप्पा ने भी अपने आईपीएल करियर की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 50 गेंद में 4 चौको और 9 छक्कों की मदद से 88 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176 रहा और उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम के साथ तीसरे विकेट के लिए 165 रन की शानदार साझेदारी की।

पहली पारी खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए दुबे ने कहा:

“बस गेम को सिंपल रखना चाह रहे थे। कुछ खास नहीं। बस गेंद पर नजर बनाये रखनी थी। मुझे इस मैदान पर खेलने की आदत है इसलिए मैं अपनी बल्लेबाजी में डिसिप्लिन रहने की कोशिश कर रहा था। (आखिरी गेंद से पहले धोनी ने क्या कहा) बस शांत रहो और गेंद को देखते रहो। और कुछ नहीं। (ओस पर) यह आज भी बहुत ड्राई है। यह हमारे लिए अच्छा है।”

Advertisement

रॉबिन उथप्पा द्वारा आईपीएल 2022 में अपनी पूर्व टीम को के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने के बाद ट्विटर पर आये रिएक्शन

उथप्पा आईपीएल में 2009 से लेकर 2010 तक आरसीबी की टीम का हिस्सा था। आज उन्होंने उन्हीं के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी को लेकर ट्विटर पर आये कुछ रिएक्शन फैंस ने यहाँ दिए गए है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button