FeatureIPL

ये 3 टीमें IPL नीलामी में श्रेयस अय्यर को कप्तानी के लिए कर सकती हैं टारगेट

Share The Post

श्रेयस अय्यर इस समय देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। बावजूद इसके, उनके पास आईपीएल 2022 के लिए किसी भी टीम का अनुबंध नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि, श्रेयस अय्यर आईपीएल के आगामी सीजन में कप्तानी की भूमिका निभाना चाहते हैं। चूंकि, दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया था। इसलिए, दिल्ली कैपिटल्स को मजबूरन श्रेयस को रिलीज करना पड़ा। और अब, अपने आईपीएल करियर में पहली बार, अय्यर ने अपना आईपीएल अनुबंध खो दिया है।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के इस स्टार प्लेयर को अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी द्वारा साइन किया जा सकता था। हालांकि, दोनों टीमों में से किसी ने भी अय्यर को अपनी टीम की बागडोर सौंपने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसलिए, अब श्रेयस अय्यर मेगा नीलामी में दिखाई देंगे।

Advertisement

चूंकि, श्रेयस अय्यर कप्तान बनना चाहते हैं। इसलिए, आज हम यहां उन तीन फ्रेंचाइजी पर नजर डालते हैं जो आईपीएल 2022 में श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान टारगेट कर सकती हैं।

1.) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मेगा नीलामी से पहले ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। कोहली ने आईपीएल 2021 में ही साफ कर दिया था कि वह अब आरसीबी की अगुवाई नहीं करेंगे। जबकि, ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर मैक्सवेल का बतौर आईपीएल कप्तान रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

Advertisement

आरसीबी के तीसरे रिटेंशन मोहम्मद सिराज के पास कप्तानी का अनुभव नहीं है। इसलिए आरसीबी को एक नए कप्तान की जरूरत है। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए यह दिखाया है कि वह एक अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं। इसलिए, आरसीबी उन पर भरोसा जताते हुए मेगा नीलामी में टारगेट कर सकती है।

2.) पंजाब किंग्स (PBKS) :

पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी से पहले मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह की जोड़ी को अपनी टीम में बरकरार रखा है। मयंक अग्रवाल पंजाब के लिए निश्चित ही रिटेंशन की सूची में एक तय नाम थे। लेकिन, उन्होंने पिछले साल एक मैच में कप्तानी भी की थी। जिसमें, हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए, ऐसा लगता नहीं है कि मोहाली स्थित फ्रेंचाइजी उन्हें टीम की बागडोर सौंपेगी।

Advertisement

पंजाब किंग्स को एक अनुभवी कप्तान के विकल्प की जरूरत है, और श्रेयस अय्यर जैसा कोई व्यक्ति उस भूमिका में अच्छी तरह फिट हो सकता है। इसलिए, इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं होगी। यदि मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर को साइन करने के लिए बड़ी बोली लगाते हुए दिखाई दे।

3.) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी बना सकती है श्रेयस अय्यर को निशाना:

एक और आईपीएल फ्रेंचाइजी जिसे आईपीएल कप्तान की जरूरत है, वह है कोलकाता नाइट राइडर्स। आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान इयोन मोर्गन को मेगा नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया था। चूंकि, केकेआर के लिए पिछला सीजन अच्छा था। लेकिन, वह खिताब जीतने से वंचित रह गए थे। साथ ही मोर्गन की कप्तानी भी कुछ खास नहीं थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूर्व ऑल राउंडर अतुल वासन का विराट कोहली पर बड़ा आरोप

इन सभी बातों को देखते हुए, कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकों और टीम मैनेजमेंट नर एक बात सीखी होगी कि उन्हें किसी विदेशी कप्तान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। केकेआर के लिए एक भारतीय कप्तान को साइन करना शानदार होगा। और अगर वे श्रेयस को साइन कर लेते हैं, तो यह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button