FeatureIPL

आरसीबी के वो विदेशी खिलाड़ी जो IPL-2021 में किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं

Share The Post

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से कई बेहतरीन खिलाड़ी जुड़े रहे हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश विदेशी रहे हैं। यहाँ तक कि मौजूदा सीजन में भी आरसीबी के साथ कई दिग्गज विदेशी खिलाड़ी जुड़े हैं। जैसे, एबी डिविलियर्स , ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन और डेनियल क्रिस्टियन कुछ बड़े नाम हैं जो आरसीबी के विदेशी खिलाड़ी हैं।

एबी डिविलियर्स साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए थे। वे तब से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।हालांकि, अन्य विदेशी खिलाड़ियों का आरसीबी के साथ इतना लंबा कार्यकाल नहीं रहा है। कुछ विदेशी खिलाड़ी आरसीबी से जुड़े और एक या दो सीजन के बाद अन्य फ्रेंचाइजी में चले गए।

Advertisement

आइये एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ बड़े विदेशी खिलाड़ियों पर जिन्होंने आरसीबी से जुडने के बाद अन्य फ्रेंचाइजी का रुख किया।

1.) मार्कस स्टोइनिस:

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस आईपीएल में 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। स्टोइनिस में आरसीबी की ओर से 10 मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 52.75 की औसत व 135.25 के स्‍ट्राइक रेट से 211 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो विकेट भी हासिल किए थे।

Advertisement

लेकिन, आईपीएल-2020 की नीलामी से पहले आरसीबी ने स्टोइनिस का रिलीज कर दिया। इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें साइन कर लिया। मार्कस स्टोइनिस आईपीएल-2020 से अब तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

2.) मोइन अली:

टी-20 क्रिकेट में फोकस करने के लिए हाल जी में, टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मोइन अली एक और विदेशी खिलाड़ी हैं जो आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। मोइन अली आईपीएल-2019 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे।

Advertisement

लेकिन, आईपीएल-2021 की नीलामी से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब, वह महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। आईपीएल के इस सीजन में सीएसके की सफलता और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की महत्वपूर्ण कड़ी भी मोइन अली ही हैं।

3.) इयोन मोर्गन:

बहुत कम क्रिकेट फैंस को यह याद होगा कि इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी की ओर से भी खेले थे। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन साल 2010 में आरसीबी का हिस्सा थे। मोर्गन तब दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की कप्तानी में खेल रहे थे।

Advertisement

हालांकि, इसके बाद वह अधिक समय अधिक समय तक आरसीबी का हिस्सा नही रहे सके। मोर्गन आईपीएल-2021 में केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल-2021 में केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं। जहाँ केकेआर अब तक खेले गए 11 मैचों में 5 जीत के साथ कुल 10 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर है।

4) क्विंटन डी कॉक:

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल-2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। आरसीबी के लिए 8 मुकाबलों में डी कॉक ने 124.07 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर थे।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल-2019 से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद साल 2019 में मुंबई इंडियंस में उन्हें 2.2 करोड़ रुपए में खरीद लिया था। तब से अब तक वह मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा हैं। डी कॉक पिछले तीन सीजन से लगातार मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

5.) क्रिस गेल:

आरसीबी के लिए खेल चुके प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में से एक नाम है क्रिस गेल। खुद को ‘यूनिवर्स बॉस’ कहने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आरसीबी से खेलते हुए ही लगातार दो बार ऑरेंज कैप अपने नाम की।

Advertisement

हालांकि, क्रिस गेल हमेशा सफल नही रहे। लेकिन, जिस मैच में क्रिस गेल का बल्ला चला है उसमें किसी और की जरूरत नही हुई है। आईपील-2017 के बाद आरसीबी ने क्रिस गेल को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद आईपीएल-2018 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने गेल के लिए बोली लगाई थी। तब से अब तक गेल पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

6.) क्रिस मॉरिस:

आरसीबी के लिए खेल चुके बड़े विदेशी खिलाड़ियों की सूची में अंतिम नाम दक्षिण अफ्रीका के ऑल राउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का है। क्रिस मॉरिस आईपीएल-2020 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि पिछले सत्र में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।

Advertisement

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2021 में क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि वे नाम और नीलामी की राशि के अनुरूप इस सीजन में कुछ खास नही कर पाए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी आईपीएल-2021 में प्ले ऑफ के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button