![ईशान किशन](https://cricketkibaat.com/wp-content/uploads/2022/02/sacas.jpg)
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले उम्मीद की जा रही थी कि नीलामी से पहले दो नई फ्रेंचाइजी में से एक ईशान किशन को निशाना बनाएगी। हालांकि, किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। अब यह युवा खिलाड़ी मेगा नीलामी में शामिल होंगे। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वो मेगा नीलामी में महंगे बिक सकते है। तो उस चीज को लेकर आज हम आपको उन चार टीमों के बारे में बताने जा रहे है जो आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन को निशाना बना सकती है।
1) मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले ईशान किशन को रिलीज कर चौंका दिया था। हालाँकि, वे अब किशन को टीम में वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे। ईशान ने फ्रेंचाइजी के लिए टॉप और मिडिल आर्डर दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई को अब एक कीपर और ओपनिंग पार्टनर की भी जरूरत है। उनकी इस कमी को किशन पूरा कर सकते है। हालांकि वे क्विंटन डी कॉक के लिए भी जा सकते है लेकिन किशन उनकी पहली पसंद होंगे।
2) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आरसीबी को भी इस समय एक सलामी बल्लेबाज और एक विकेटकीपर की जरूरत है। वे आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन में रुचि दिखा सकते है। उनके टीम में आने से बैंगलोर का बल्लेबाजी क्रम मजबूत हो जाएगा और उनको एक बेहतरीन विकेटकीपर भी मिल जाएगा। इसके अलावा आरसीबी उनका इस्तेमाल मिडिल आर्डर बल्लेबाज के रूप में भी कर सकती है।
3) पंजाब किंग्स
आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले पंजाब ने मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है। पंजाब के पर्स में इस समय सबसे ज्यादा रुपये है। ऐसे में वे मेगा नीलामी में ईशान किशन को टारगेट जरूर कर सकते है। किशन केएल राहुल का सही रिप्लेसमेंट हो सकते है। ईशान आने वाले समय में पंजाब की कप्तानी भी कर सकते है।
4) सनराइजर्स हैदराबाद
एसआरएच उन टीमों में शुमार है जो आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन को निशाना बना सकती है। हैदराबाद को अगले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उन्हें एक अच्छी टीम बनानी होगी। मेगा नीलामी से पहले टीम ने डेविड वार्नर और राशिद खान को रिलीज कर दिया है। इन दोनों के जानें से हैदराबाद की फैन फॉलोइंग भी कम हुई है। किशन जैसे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना हैदराबाद के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। फ्रेंचाइजी को इस समय एक सलामी बल्लेबाज और एक विकेटकीपर की जरूरत है और इन दोनों भूमिकाओं को पूरा करने के लिए ईशान किशन बिल्कुल सही खिलाड़ी है।