NewsSocial

लगातार तीसरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड हुए सुरेश रैना, फैंस ने कहा सही मौका है खरीद लो

Share The Post

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी को खत्म हुए करीब 20 दिन हो रहे हैं। लेकिन, मेगा नीलामी में प्लेयर्स को जिस तरह से साइन किया गया था उससे फैंस आश्चर्यचकित रह गए थे। वास्तव में, मेगा नीलामी में ऐसे कई फैसले सामने आए थे जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। ऐसा ही एक फैसला था चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा सुरेश रैना को साइन न किया जाना।

गौरतलब है कि, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में जहाँ सभी फ्रेंचाइजी नए सिरे से टीम तैयार करने में जुटी हुईं थीं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पुराने प्लेयर्स को साइन कर रही थी। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था या यह कहें कि तय माना जा रहा था कि सीएसके रैना को साइन करेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और रैना आईपीएल इतिहास में पहली बार अनसोल्ड रह गए।

Advertisement

सुरेश रैना के फैंस ने सीएसके और धोनी को किया था ट्रोल

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को सीएसके द्वारा साइन न किए जाने के बाद फैंस ने सीएसके को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। साथ ही, मीम शेयर करके महेंद्र सिंह धोनी को भी ट्रोल किया था।

उल्लेखनीय है कि, आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर्स में से एक रैना को नीलामी में ना खरीदे जाने का दुख फैंस के दिलों में था। इसी सिलसिले में अचानक ही रैना का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गया। इस ट्रेंड की सबसे बड़ी वजह थे इंग्लैंड के दिग्गज ओपनर जेसन रॉय।

Advertisement

दरअसल, जेसन रॉय ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद फैंस लगातार ये मांग कर रहे थे कि आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस सुरेश रैना को साइन कर ले। सुरेश रैना के फैंस एक के के बाद एक लगातार कई ट्वीट करते जा रहे थे। जिसमें सुरेश रैना को गुजरात टाइटंस द्वारा साइन किए जाने को लेकर मांगे की गईं थीं।

आइये देखते हैं, फैंस ने ट्विटर पर सुरेश रैना और गुजरात टाइटंस को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दी है…

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/1winPro/status/1499360598555045889?t=9hOdKkh8JJn8y6EPbsco0g&s=19

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button