FeatureIPL

इन 5 प्लेयर्स ने IPL 2011 की मेगा नीलामी में हासिल की थी सबसे बड़ी बोली

Share The Post

एक मेगा-नीलामी कम से कम तीन वर्षों के लिए एक फ्रैंचाइज़ी की सफलता को परिभाषित करती है। साल 2011 में पहली मेगा नीलामी हुई थी। हालांकि, साल 2008 में हुई पहली नीलामी को भी मेगा नीलामी कहा जा सकता है लेकिन वास्तव में पहली मेगा नीलामी आईपीएल 2011 से पहली ही हुई थी।

आईपीएल 2011 की मेगा-नीलामी से पहले टीमों को रिटेन करने के मामले में थोड़ा संदेह था। इसलिए, उस नीलामी में कई स्टार प्लेयर्स को भी उतरना पड़ा था। चूंकि, अभी आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में काफी समय शेष है इसलिए आइये यह जानने का प्रयास करते हैं कि आईपीएल 2011 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे प्लेयर्स कौन थे।

Advertisement

1.) गौतम गंभीर:

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर आईपीएल 2011 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे प्लेयर्स की सूची में टॉप पर हैं। आईपीएल 2009 और 2010 में गंभीर की फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई थी, जहां वह क्रमशः 286 और 277 रन ही बना पाए थे, इसलिए उनकी तत्कालीन फ्रैंचाइजी दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शुरुआती तीनों सीजन बेहद खराब प्रदर्शन किया था। ऐसे में, टीम मैनेजमेंट एक कप्तान की तलाश में था। गौतम गंभीर निश्चित ही आईपीएल के पिछले दोनों सीजन में कुछ खास नही कर सके थे लेकिन उन्होंने टीम इंडिया में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए, फ्रैंचाइज़ी ने उनके लिए 11.4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाते हुए साइन किया था। गौतम गंभीर फ्रैंचाइजी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे और सबसे अधिक रन बनाने के अलावा दो आईपीएल ख़िताब भी जिताए थे।

Advertisement

2.) यूसुफ पठान:

युसूफ पठान उस समय टॉप रेटेड भारतीय टी20 खिलाड़ी थे। वह अपने बड़े हिटिंग कौशल और उपयोगी ऑफ स्पिन के लिए लोकप्रिय हो गए थे। चूंकि, कोलकाता नाइट राइडर्स को एक फिनिशर और बेहतरीन ऑल राउंडर की आवश्यकता थी इसलिए उन्होंने आईपीएल 2011 की मेगा नीलामी में यूसुफ पठान को टारगेट किया था।

हालांकि, ऐसी उम्मीद नही थी कि, युसुफ पठान आईपीएल की पहली मेगा नीलामी में इतनी बड़ी कीमत हासिल कर जाएंगे। लेकिन, यह यूसुफ का जलवा ही था कि, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.70 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत के साथ टीम में शामिल किया था। अगले कुछ वर्षों में, यूसुफ ने केकेआर में बहुत अच्छा समय बिताया। कुल मिलाकर 106 मैचों में उन्होंने 21 विकेट लेने के अलावा 1893 रन भी बनाए थे।

Advertisement

3.) रॉबिन उथप्पा:

आईपीएल 2011 की मेगा नीलामी के पहले दिन प्लेयर्स पर धनों की वर्षा हो रही थी। एक के बाद एक प्लेयर्स पर बड़ी बोली लगती जा रही थी। इसी बीच पुणे वारियर्स ने उस समय के सबसे बेहतरीन टी20 प्लेयर्स में से एक रॉबिन उथप्पा को 9.70 करोड़ रुपए में ट्रेड करते हुए साइन किया था।

उथप्पा को साइन करते हुए फ्रैंचाइजी की ओर से कहा गया था कि, वह एक ऐसा प्लेयर चाहते थे जिससे विपक्षी गेंदबाज डरें और यह सच भी था कि उस समय आईपीएल में रॉबिन उथप्पा निश्चित रूप से उस तरह के ही क्रिकेटर थे। आईपीएल 2010 में उथप्पा ने 171.56 के स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए थे। साथ ही वह अंशकालिक विकेटकीपर भी थे, यही कारण था कि उस सीजन उन्होंने इतनी बड़ी कीमत हासिल की थी।

Advertisement

4.) रोहित शर्मा:

आईपीएल के शुरुआती संस्करण में रोहित शर्मा काफी युवा प्लेयर थे। वाबजूद इसके उन्होंने आईपीएल 2008 में 404 रन, आईपीएल 2009 में 362 रन तथा आईपीएल 2010 में 404 रन बनाए थे। इतना ही नही आईपीएल 2009 में, उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड भी जीता था। क्योंकि सीजन उन्होंने अपने बल्लेबाजी कारनामे के अलावा 11 विकेट भी बटोरे थे।

आईपीएल 2011 की मेगा नीलामी के दौरान यह स्पष्ट था कि, सचिन तेंदुलकर अपने करियर के अंतिम कुछ वर्षों में हैं और मुंबई इंडियंस को एक नए चेहरे की जरूरत है। इसलिए, उन्होंने रोहित शर्मा को रोहित शर्मा को टारगेट करने का फैसला किया। मुंबई अपने इस फैसले में सफल साबित हुई और उन्होंने रोहित शर्मा को 9.20 करोड़ रुपए में हासिल किया था। आज रोहित 5 आईपीएल ट्राफियों के साथ इस लीग इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।

Advertisement

5.) इरफान पठान:

आमतौर पर, मेगा-नीलामी से पहले का प्रदर्शन इवेंट में किसी खिलाड़ी की कीमत में एक बड़ी भूमिका निभाता है। आईपीएल 2011 की मेगा नीलामी  में सबसे महंगे प्लेयर्स की इस सूची में इरफ़ान पठान पांचवें नंबर पर हैं। इसकी वजह  आईपीएल 2010 में उनका ऑल राउंड प्रदर्शन था।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2018 की मेगा नीलामी के 5 सबसे महंगे प्लेयर्स।

दरअसल, आईपीएल 2010 में इरफान पठान बेहद शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने उस सीजन 276 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी हासिल किए थे। आईपीएल में मल्टी-यूटिलिटी क्रिकेटरों की बहुत जरूरत होती है। इसलिए, दिल्ली कैपिटल्स ने इरफान पर दांव लगाते हुए 8.70 करोड़ रुपए में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इन 5 प्लेयर्स ने IPL 2014 की मेगा नीलामी में हासिल की थी सबसे बड़ी बोली।

Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button