FeatureIPL

वो बल्लेबाज जिन्होंने IPL मैच के अंतिम ओवरों में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं

Share The Post

क्रिकेट में प्रत्येक गेंद और प्रत्येक रन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। लेकिन टी-20 क्रिकेट में अंतिम ओवर यानि 20वाँ ओवर बेहद महत्वपूर्ण होता है। एक ओर 20 वें ओवर की छः गेंदों में कोई भी बल्लेबाज अधिकतम रन बनाने या छक्के लगाने का प्रयास करता है। वहीं, दूसरी ओर गेंदबाज भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रयास करता है।

यदि यह कहा जाए कि, टी-20 क्रिकेट के 20वें ओवर में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बेहद दवाब में होते हैं तो गलत नही होगा। क्योंकि ज्यादातर मौकों पर 20वें ओवर में गेंदबाज या तो अच्छी तरह से सेट बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहा होता है या फिर हार्ड हिटर फिनिशर्स को।

Advertisement

आईपीएल के 20वें ओवर में कई बल्लेबाजों ने रन बनाने की कला में महारत हासिल कर ली है। क्रिकेट में छक्का लगाना रन बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें भी यदि यह पारी का अंतिम ओवर हो तब कोई भी बल्लेबाज अधिकतम जोखिम के साथ छक्के लगाने का प्रयास करता है।

आज इस लेख में, हम उन खिलाड़ियों पर नज़र डालेंगे जिन्होंने आईपीएल में अंतिम ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं।

Advertisement

4.) हार्दिक पांड्या-

साल 2015 में आईपीएल डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखाई देते हैं। 27 वर्षीय इस युवा ऑलराउंडर ने आईपीएल के अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करते हुए कुल 23 छक्के लगाए हैं।

हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे भरोसेमंद फिनिशर हैं। हालांकि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन, अब वासपी करते हुए इस खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

Advertisement

3.) रोहित शर्मा

हार्दिक पांड्या की आईपीएल टीम यानि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल मैच के अंतिम ओवर में अब तक कुल 23 छक्के लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि, रोहित मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन, फिर भी अंतिम ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नाम होना उनकी महानता को दर्शाता है।

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स में आईपीएल के पहले संस्करण से की थी। हालांकि तीन सीज़न बाद, वह मुंबई इंडियंस में चले गए और तब से उसी फ्रेंचाइज़ी के खेल रहे हैं। रोहित को लोकप्रिय रूप से ‘हिटमैन’ कहा जाता है और यह आंकड़ा साबित करता है कि उन्हें हिटमैन कहा जाना सर्वदा उचित है।

Advertisement

2.) कीरोन पोलार्ड

कैरीबियाई खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड इस सूची में शामिल होने वाले मुंबई इंडियंस के तीसरे खिलाड़ी हैं। इस कैरेबियाई स्टार के नाम आईपीएल पारी के अंतिम ओवर में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। पोलार्ड ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। तब से अब तक, वह मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा ही हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ऑल राउंडर खेलने वाले इस फिनिशर ने आईपीएल के अंतिम ओवरों में अब तक 30 छक्के लगाए हैं। कीरोन पोलार्ड हर रोज फॉर्म में नही होते। लेकिन जब वह फॉर्म में होते हैं तब छक्कों की बरसात होती है।

Advertisement

1.) महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। तब से अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने कप्तान में बदलाव नही किया है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक कुल 218 छक्के लगा चुके हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अंतिम ओवरों में अब तक 50 छक्के लगाए हैं। उन्होने अपना 50वाँ छक्का हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में तब जड़ा जब सिद्धार्थ कौल गेंदबाजी कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button